Author: News Maati

पटना । राजधानी पटना में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने एक साथ दो जगह पर एक साथ छापेमारी की। एनआईए की टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में छापेमारी की। ये छापेमारी साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के दो फ्लैट, फ्लैट नंबर 1206 और 609 पर टीम ने छापेमारी की है। एनआईए की टीम के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF की टीम भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि रांची में RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम से हमले को लेकर यह छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एक…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि हलाला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तलाकशुदा पत्नी से दोबारा निकाह करने से पूर्व पति का इनकार करना अपराध नहीं है। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध दोबारा शादी के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। मामला गिरिडीह जिले से जुड़ा है। हलाला के बाद पत्नी ने जताई निकाह की इच्छा : इस मामले की सुनवाई बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई। मामले के अनुसार, एक मुस्लिम दंपती के बीच तलाक हो गया था।…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में जल्द सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे सामने सब बराबर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता को मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन दाखिल करने को कहा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने भरोसा दिया कि आवेदन मिलने के बाद उस पर विचार किया जाएगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष शिकायतकर्ता की ओर से…

Read More

पटना । पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अक्सर ये शिकायतें आती रही हैं कि डॉक्टर मात्र तीन-चार घंटे की ओपीडी ड्यूटी निपटाकर अपने निजी क्लिनिकों में चले जाते हैं। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने साफ लहजे में हिदायत दी कि अब 4 घंटे की ओपीडी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और चिकित्सकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया है। पीएमसीएच…

Read More

रांची। रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni के फार्म हाउस में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया. फार्म हाउस के कर्मचारियों की नजर सांप पर पड़ी. इसके बाद तुरंत स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट को इसकी जानकारी दी गई. सांप निकलने की सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक मौके पर पहुंचे. उन्होंने काफी सावधानी के साथ कोबरा को पकड़ने की कोशिश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर लिया गया । रेस्क्यू के दौरान कोबरा को हल्की चोट भी आई. इसके बाद उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया. बताया गया कि उपचार…

Read More

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहां एक और हैट्रिक लगी है। एक हैट्रिक तो 2024 में तीसरी बार सरकार बनने से लगी थी और ये हैट्रिक आप सभी के बीच आने से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार मेरा थर्ड ईयर है। ये हैट्रिक बताती है कि विकसित भारत के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं, आपका काम कितना महत्वपूर्ण है। मैं जब भी यहां आता हूं तो पहले से ज्यादा हमें युवा दिखाई देते हैं, पहले से ज्यादा एनर्जी अनुभव होती है। इसलिए विकसित भारत के फ्यूचर को…

Read More

पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने दरभंगा जिले के बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद कुमार विभूति के पांच ठिकानों पर मंगलवार को छापामारी की। पटना के दानापुर, मुजफ्फरपुर के अहियापुर, पूर्वी चंपारण के चिरैया के साकिन-लालबेगिया के साथ बहादुरपुर के आवास एवं कार्यालय में ईओयू ने तलाशी ली। प्रथमदृष्टया बीडीओ के पास करीब एक करोड़ 71 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली है। यह उनके ज्ञात आय से 121 प्रतिशत से अधिक है। ईओयू को बीडीओ के मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित सरस्वती नगर के निजी आवास से जमीन खरीद…

Read More

नई दिल्ली। दांतों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इम्प्लांट को और बेहतर बनाने की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने ऐसा सिंगल पीस डेंटल इम्प्लांट विकसित किया है, जिसमें दो अलग-अलग मजबूत सामग्रियों को एक साथ जोड़ा गया है। इससे मरीज को बार-बार सर्जरी कराने की जरूरत कम हो सकती है। यह तकनीक इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स(एआरसीआई) के वैज्ञानिकों ने विकसित की है। एआरसीआई विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। एआरसीआई के वैज्ञानिकों द्वारा जारी रिपोर्ट बताया गया कि आमतौर पर दांत…

Read More

पटना। गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला इस वर्ष 25 सितंबर से शुरू होकर दस अक्टूबर तक चलेगा। इसमें आने वाले श्रद्धालुओं के आवासन के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से 2500 बेड की क्षमता वाली टेंट सिटी और अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेल्पलाइन का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिसपर सभी जरूरी सूचनाएं मिलेंगी। इसके साथ फल्गु नदी के तट पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सभी जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा का संचालन भी किया जाएगा। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात तय है। क्रेमलिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक की पुष्टि करते हुए भारत को रूस का रणनीतिक साझेदार बताया है। रूसी राष्ट्रपति के दिल्ली पहुंचने से पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता और राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को मीडिया से वर्चुअल बातचीत की। उनके बयानों में भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट के साथ-साथ बदलती वैश्विक व्यवस्था की झलक भी दिखाई दी। पेस्कोव ने कहा कि दोनों देशों…

Read More