Author: News Maati

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ठोस परिणाम, समय पर क्रियान्वयन और लोगों के लिए दीर्घकालिक लाभ सरकार का लक्ष्य है। इस दौरान पीएम मोदी ने बुधवार की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 54वीं ‘प्रगति’ (PRAGATI) बैठक की अध्यक्षता की; 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की 54वीं ‘प्रगति’ बैठक के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर…

Read More

नई दिल्ली। सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 24वीं किस्त कल यानी कि 30 अक्टूबर को मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। राज्य के कृषि मंत्री जीतू वघानी ने यह जानकारी दी। मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वघानी ने कहा कि प्रधानमंत्री भिलड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि गुजरात में 52.33 लाख…

Read More

पटना । नालंदा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस वर्ष 2026 में नामांकित छात्र-छात्राओं के साथ वर्ष 2025 के विद्यार्थियों द्वारा तथाकथित रैगिंग किए जाने के आरोप में पूरे बैच को तीन महीनों के लिए कक्षा से निलंबित करने का मामला तूल पकड़ लिया। इस मामले में कॉलेज के छात्रावास में रहने वाली वर्ष 2023-24 की छात्राओं पर भी कार्रवाई की गई है। आरोप के घेरे में आए सभी विद्यार्थियों को 24 घंटे में छात्रावास खाली करने का भी आदेश दिया गया है। इस फैसले के खिलाफ बुधवार को कॉलेज में गहमा-गहमी बढ़ी रही। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), ऑल इंडिया एंटी रैगिंग…

Read More

नई दिल्ली। छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत दिल्ली से बिहार के सात शहरों के लिए 50 से अधिक वातानुकूलित लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल टीएस संधू के पास भेज दिया है। सरकार का लक्ष्य इस वर्ष छठ से पहले बस सेवा शुरू करने का है। परिवहन मंत्री डा पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली और बिहार सरकार के बीच इस सेवा को लेकर समझौता ज्ञापन पर सहमति बन चुकी…

Read More

पटना। छठ महापर्व पर घर लौटने की चाह परदेस में रहने वाले लोगों को हर मुश्किल से लड़ने का हौसला देती है। त्योहार के दिनों में ट्रेनों में टिकट की मारामारी और विमानों का आसमान छूता किराया घर वापसी को चुनौती बना देता है। इसी बीच बिहार के नालंदा जिले के एक मजदूर की कहानी इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है। चर्चा है कि चेन्नई में लोहे की फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने वाले शत्रुघ्न कुमार ने अपनी मां से किया वादा निभाने के लिए एक महीने की पूरी कमाई हवाई जहाज के टिकट पर खर्च कर दी और…

Read More

नई दिल्ली। बिहार और कर्नाटक समेत चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव में कांग्रेस का खाता शून्य रहने से साफ है कि पार्टी भले राजनीतिक मोर्चे पर संसद से सड़क तक भाजपा-एनडीए के खिलाफ सियासी लड़ाई मजबूती से लड़ती दिख रही हो मगर चुनावी रण में अब भी पार्टी संघर्ष करती नजर आ रही है। बिहार तथा महाराष्ट्र में रणनीतिक चूक पार्टी उम्मीदवारों के हार का कारण बताया जाए मगर कर्नाटक में मिली शिकस्त जरूर कांग्रेस के लिए चिंतत का सबब है। पार्टी वहां सत्ता में है और हाल में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। शहरी विकास, औद्योगिक निवेश और सरकारी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आज की बैठक में 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के ऊपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि पटना में भूमिगत सड़क कॉरिडोर के विकास की संभावनाओं का अध्ययन कराया जाएगा। वहीं, सोनपुर आयोजना क्षेत्र का विस्तार करने और ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ गाना जारी किया है। गाने के जरिए पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं, क्योंकि उन्हें जनता ने चुना है। गाने के बोल हैं, ‘आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा, मोदी कहीं नहीं जाएगा’। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ तैयार गाने को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें संबित पात्रा, पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन…

Read More

पटना। शास्त्रीनगर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में दिनेश कुमार उर्फ विजय कुमार उर्फ लंगड़ा समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेंट्रल एसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनेश ने कबूल किया है कि वह बीते 12 वर्षों में 100 से अधिक घरों में चोरी कर चुका है। वह अकेले चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसकी पत्नी पूनम देवी चोरी के गहने बेचती थी, जबकि बेटा आर्यन इशु रुपये के लेनदेन की जिम्मेदारी संभालता था। दिनदहाड़े भी चोरी करने वाला दिनेश वारदात के बाद स्वजन के…

Read More

पटना। विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी जीत दर्ज करने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। नीतीश कुमार ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र के अनुरूप जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जनता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का कहा। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार…

Read More