Author: News Maati

कोलकाता। उच्चतम न्यायालय से रक्षाकवच हटने के कुछ ही देर बाद पश्चिम बंगाल सीआईडी और एसटीएफ ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित राय को गिरफ्तार कर लिया। शालबनी जमीन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद सुमित राय को पूछताछ के लिए भवानी भवन ले जाया गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में सुमित राय की गिरफ्तारी की पुष्टि की। गुरुवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा सुमित राय को मिली कानूनी सुरक्षा समाप्त किए जाने के बाद जांच एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। कुछ ही समय में सीआईडी और एसटीएफ की एक बड़ी टीम कालीघाट स्थित 121, कालीघाट…

Read More

बीजिंग/नई दिल्ली । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस हफ्ते के अंत में दो दिनों के लिए भारत दौरे पर पहुंचेंगे। दरअसल भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर को राष्ट्रपति जिनपिंग के भारत दौरे की जानकारी दी। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।” इससे पहले दिन में बीजिंग में नियमित मीडिया ब्रीफिंग के…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए फ्रांस समेत दुनियाभर के देशों को भारत के आगामी अंतरिक्ष अभियानों में साझेदार बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल राष्ट्रीय उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लाभों को पूरी मानवता तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने दोहराया कि भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने और 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री…

Read More

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने गुरुवार को लारा प्रोजेक्ट्स मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत आठ आरोपितों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय कर दिए। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने यह आदेश सुनाया।सात को मिली राहत: अदालत ने लारा प्रोजेक्ट्स, सरला गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, सुजाता होटल्स, विनय कोचर और विजय कोचर के खिलाफ भी मनी लांड्रिंग से जुड़े आरोप तय किए हैं। वहीं, लालू यादव के दामाद राहुल यादव समेत सात आरोपितों को मामले से आरोपमुक्त कर दिया…

Read More

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने गुरुवार को लारा प्रोजेक्ट्स मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत आठ आरोपितों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय कर दिए। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने यह आदेश सुनाया। अदालत ने लारा प्रोजेक्ट्स, सरला गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, सुजाता होटल्स, विनय कोचर और विजय कोचर के खिलाफ भी मनी लांड्रिंग से जुड़े आरोप तय किए हैं। वहीं, लालू यादव के दामाद राहुल यादव समेत सात आरोपितों को मामले से आरोपमुक्त कर दिया गया। इनमें गौरव…

Read More

रांची। रांची जिला पुलिस बल में एक साथ बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत 459 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। नई पोस्टिंग के बाद जिले के कई थानों, ओपी और पुलिस इकाइयों में पुलिस बल का पूरा समीकरण बदल जाएगा। तबादला आदेश में डीएपी, एच डीएपी, एल डीएपी और ओआर श्रेणी के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। कई जवानों को मौजूदा थाना रिजर्व गार्ड से हटाकर दूसरे थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है। वहीं कुछ की तैनाती पुलिस…

Read More

रांची। न्यायालय से जमानत मिलने और कानूनी पेचदगियों से राहत के बाद झारखंड सरकार ने 1999 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे का निलंबन समाप्त कर दिया है। निलंबन मुक्त होने के साथ ही उन्होंने झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में आधिकारिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए योगदान दे दिया है। प्रशासनिक गलियारों में इसे एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से वह कानूनी मामलों के चलते जांच के दायरे में थे। शराब घोटाला और हजारीबाग में वन विभाग वन भूमि घोटाले से संबंधित मामले में जमानत मिलने के…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति से संबंधित मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार को दो माह के भीतर जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि दो माह में जेपीएससी अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की संभावना है। सरकार के इस पक्ष के बाद अदालत ने नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। अदालत ने सरकार को…

Read More

चतरा । झारखंड के चतरा शहर के किशुनपुर मोहल्ले में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 28 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनाव से पहले अपने देशवासियों से बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का भुगतान किया जाएगा। ट्रंप ने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है। ट्रंप ने बुधवार को डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, “अमेरिका की आर्थिक ताकत और सफलता को देखते हुए वह प्रत्येक वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड जारी करेंगे, बशर्ते…

Read More