
रांची। गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन से एक एके-47 राइफल और एक कार्बाइन बरामद किया। पुलिस ने मौके से राहुल सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधी अजय खड़िया को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर की गई छापेमारी में एक वाहन से हथियार जब्त किए गए और अपराधी को दबोचा गया इलाके में हड़कंप: अत्यधिक संवेदनशील और प्रतिबंधित श्रेणी के अत्याधुनिक हथियारों (एके-47 और कार्बाइन) की बरामदगी के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार अपराधी अजय खड़िया से पूछताछ कर रही है।



गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और कुख्यात अपराधी अजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों और मामले से जुड़े मामले की जांच कर रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। भरनो और सिसई थाने की पुलिस मिलकर जांच कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धान की कटाई के दौरान खेतों में हथियार छिपाने या उनका इस्तेमाल करने की कोई योजना थी या नहीं। पुलिस आरोपी की भूमिका, हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक नेटवर्क का पता लगा रही है।

