Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर से पीएमएलए कोर्ट से उनके डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज होने और अदालत की ओर से उनपर आरोप गठित करने को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने आलमगीर आलम को राहत नहीं देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। पूर्व में मामले में सभी पक्षों को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी की ओर से अधिवक्ता जोहेब हुसैन, एके दास और सौरव कुमार ने…
धनबाद। धनबाद के वासेपुर निवासी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पिछले महीने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर से धनबाद पुलिस ने रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की है, जिसमें गैंग के आपराधिक नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और फंडिंग के तौर-तरीकों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जिले में रंगदारी, गोलीबारी और बमबाजी की घटनाओं में सक्रिय था। पूछताछ में उसने करीब तीन दर्जन…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्र में बड़े फैसले लिए हैं। बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से राज्य में आधुनिक व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पारदर्शिता और सुशासन को मजबूती मिलेगी। सरकार का फोकस विकास और डिजिटल सिस्टम पर है। AI मिशन से बिहार को मिलेगी नई तकनीकी ताकत : राज्य सरकार ने ‘बिहार एआई मिशन’ के गठन को मंजूरी दी है।…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस वर्ष के रिजल्ट में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, हालांकि पास प्रतिशत के मामले में आर्ट्स संकाय ने बाजी मारी।साइंस स्ट्रीम में इस बार चार विद्यार्थियों ने टॉप स्थान हासिल किया। राशिदा नाज ने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मो. फैजान आलम रहे, जिन्होंने 483 अंक (96.6 प्रतिशत) हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन रहीं, दोनों ने 481 अंक…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद अपने पहले संबोधन में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कार्यकतार्ओं को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव जीतने के बाद किसी भी तरह की हिंसा या बदले की भावना से दूर रहना ही पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए। सुवेंदु अधिकारी ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि पिछले 15 सालों में आप सभी ने किस तरह की कठिनाइयों और अत्याचारों का सामना किया है। लेकिन मैं आपसे आग्रह करता हूं कि…
लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल में छापेमारी कर संगठन के दो सक्रिय उग्रवादियों को अत्याधुनिक हथियारों के जखीरे के साथ दबोचा गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा (पांकी, पलामू) और महादेव सिंह (सिमरियाटांड, लातेहार) के रूप में हुई है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 4 मई को कुरुमखेता जंगल में जेजेएमपी के कुख्यात उग्रवादी शंकर राम के दस्ते की मौजूदगी की गुप्त…
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत कबरीबाद कोयला खदान इलाके में एक मजदूर की हत्या के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को स्ट्रेचर पर लादा और पैदल मार्च करते हुए सीधे कबरीबाद खदान पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात कबरीबाद कोयला खदान के क्रेशर में कार्यरत मजदूर दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह जब यह खबर फैली, तो स्थानीय लोग उग्र हो गए। ग्रामीण और परिजन…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों से हिंसा, झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि जो भी लोग हिंसा भड़काने या तोड़फोड़ में शामिल हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। सीईसी ने राज्य के बड़े अधिकारियों जैसे मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख महानिदेशकों (डीजी) को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही सभी जिलों के डीएम, एसपी और पुलिस…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। यह अमेरिका के नेतृत्व में चलाया जा रहा वह अभियान है, जिसके तहत होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही कराई जा रही थी। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत में प्रगति और पाकिस्तान समेत कई देशों के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही ईरान के प्रतिनिधियों के साथ समझौते को…