Author: News Maati

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में चार की वृद्धि को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कैबिनेट निर्णय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बुधवार को पोस्ट किया, “मंत्रिमंडल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय है, जो हमारे राष्ट्र के न्यायिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और लोगों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने से जुड़ा है।” बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक-2026 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के भीतर कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को चिन्हित कर…

Read More

रांची। रांची के नामकुम अंचल से जुड़े दाखिल-खारिज के अभिलेख की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध नहीं कराए जाने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति राजेश शंकर की अदालत ने सुनवाई के दौरान संबंधित अंचल कार्यालय द्वारा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और मामले की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी) से जांच कराने का आदेश दिया। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालय से जमीन संबंधी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड का गायब होना बेहद गंभीर मामला है। यह लापरवाही भी हो सकती है और साजिश भी। अदालत ने यह…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्य, करुणा और अथक परिश्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि केवल शक्ति और बल से नहीं बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर और निरंतर प्रयास से ही स्थायी सफलता हासिल की जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सत्य और ईमानदारी के साथ प्राप्त की गई सफलता लंबे समय तक कायम रहती है और यह मन को गहरा संतोष भी देती है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा किया,”न तथा बलवीर्याभ्यां जयन्ति विजिगीश्वरः।यथा सत्यानृशंस्याभ्यां धर्मेणैवोद्यमेन…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है। मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं हैं। जबरन वोट लूटे गए हैं। ऐसे में इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। ममता ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पक्षपातपूर्ण भूमिका निभाई और 100 से अधिक सीटों पर चुनाव प्रभावित हुआ। ममता…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आगामी नौ मई को किया जायेगा। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्टाचार्य ने बताया कि नौ मई का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि उस दिन कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती भी है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम…

Read More

प्रयागराज। भारत की सैन्य ताकत आज हमारे रक्षा उद्योगों की फैक्ट्रियों में तैयार होती है। स्वदेशी हथियारों की ताकत से भारत की सैन्य शक्ति बढ़ी है। आत्मनिर्भर भारत का सबसे सफल उदाहरण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में दिखाई दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का श्रेय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों व प्रणालियों की देन है। यह बात मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय ‘नॉर्थ टेक संगोष्ठी 2026’ के दूसरे दिन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कही। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जबकि नवप्रवर्तनशील स्टार्टअप्स देश के प्रतिनिधि…

Read More

रांची। दुनिया की सबसे समृद्ध और पुरानी फिल्म फेस्टिवल में से एक कांस में दिखेगी पलामू में बनी फिल्म पेड़ चलता है। इस फिल्म सिलेक्शन कांस फिल्म फेस्टिवल के वर्ल्ड प्रीमियर कैटेगरी में हुआ है। फिल्म को कोलकाता के जाने माने निर्देशक देवादित्य बंदोपाध्याय ने निर्देशित किया है। इस पूरी फिल्म की शूटिंग पलामू टाइगर रिजर्व के जंगल, पलामू किला, शाहपुर किला व मेदिनीनगर के कुछ जगहों पर की गई है।निर्देशक देवादित्य बंदोपाध्याय ने कहा कि इस फिल्म की कहानी जल, जंगल, जमीन व इससे जुड़े लोगों की है, जिसे थ्रिलर व सस्पेंस के ट्रीटमेंट के साथ बनाया गया है।…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब प्रदेश में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में अब भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी गई है। इसमें बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 11 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे लेकर राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार के लिए रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग समेत कई…

Read More