Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
भागलपुर। गंगा के पावन तट बरारी घाट पर इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है। यह हलचल किसी धार्मिक आयोजन की नहीं, बल्कि सेवा और स्वावलंबन की एक नई इबारत लिखने वाली ‘जीविका’ की दीदियों द्वारा संचालित रसोई की है। बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘जीविका’ मिशन अब धरातल पर अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज करा रहा है। इसी कड़ी में बरारी घाट पर श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बेहद किफायती दरों पर शुद्ध और स्वच्छ भोजन की…
रांची। रांची के कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय ‘मातृ स्नेह दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मातृशक्ति को समर्पित इस आयोजन में बच्चों और उनकी माताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां बच्चों के लिए शक्ति, संस्कार, समर्पण और स्नेह की प्रतिमूर्ति होती है। भारतीय संस्कृति में केवल एक दिन ही नहीं, बल्कि…
पटना। बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार सुबह विभाग पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग राज्य के करोड़ों लोगों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है। उन्होंने बताया कि बिहार में राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ से अधिक है और सरकार का प्रयास है कि सभी जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिकस्त देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है। शुक्रवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में यह फैसला सहमति से लिया गया। भाजपा के विजयी 207 उम्मीदवारों के साथ बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहायक पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित थे। नई सरकार का शपथ ग्रहण शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा।कोलकाता के न्यू टाउन…
‘मदर्स डे’ के मौके पर एबीकेएम की महिला शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरमू स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में हुई पेंटिंग सह क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने कूचियों व कार्ड्स के जरिए मां के प्रति प्रेम को दिखाया। कार्यक्रम के खास आकर्षणों में ‘मां मेरी मां……मम्मा’, ‘मां मैं तेरा लाडला….’ प्रमुख थे। इस अवसर पर चयनित प्रविष्टियों को सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही मिठाइयों का वितरण किया गया। मौके पर महासभा की वरीय सदस्य प्रीति सिन्हा, रेणुबाला धर, इंदु श्रीवास्तव, सत्या सिन्हा समेत कई सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में 32 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार में जहां पुराने मंत्रिमंडल में शामिल कई सदस्यों को फिर से शामिल किया गया, वहीं कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की गई है, वहीं महिलाओं को भी तरजीह दी गई है। नए मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जदयू…
नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे फर्जी अकाउंट और बॉट्स की समस्या भी बढ़ती गई है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम ने साल 2026 में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बड़े पैमाने पर एक सफाई अभियान चलाया, जिसमें लाखों ऐसे अकाउंट हटाए गए, जो या तो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहे थे या फिर पूरी तरह से फर्जी…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को नेस्तनाबूद करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एक साल पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने का दुस्साहस करने…
पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश मिश्रा समेत पांच मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली। रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में…
रामगढ़ । जिले में कल्याण विभाग से सब्सिडी दिलाने के नाम पर संगठित गिरोह ने करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। इस गिरोह के सदस्यों ने गरीब किसानों और मजदूरों को अपना शिकार बनाया है। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के समक्ष जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। मामले में रजरप्पा थाना क्षेत्र के रहने वाले लोगों के बयान पर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस प्राथमिकी में कुल 07 लोगों का नाम शामिल है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर गोड़ियारी बागी निवासी कुलजीत छाबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा, उनके मकान पर किराए पर…