Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव, युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग
तेहरान। ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान ने सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत खत्म करने, ईरान के खिलाफ और हमला न करने की गारंटी देने और अमेरिका के प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने का प्रस्ताव दिया है। तस्नीम ने एक विशेषज्ञ सूत्र के हवाले से कहा, “प्रस्ताव में जंग को तुरंत खत्म करने की जरुरत, ईरान के खिलाफ हमला दोबारा न होने की गारंटी देने और राजनीतिक समझौते के अंदर कुछ और मुद्दों पर जोर दिया गया है।”…
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कश्मीर में धारा 370 और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसके लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 का विरोध करने पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार करवाया गया था। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कांग्रेस शासन को “काला अध्याय” बताया। उन्होंने लिखा कि 11 मई 1953 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निर्देश पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण को याद किया। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी हैं। ‘हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी’, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं। हम अपने वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण को गर्व के साथ याद करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप 1998…
रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 23वें समर कैंप ह्यमस्ती की बस्ती का आयोजन 29 मई से 31 मई तक रांची में किया जाएगा। कैंप को लेकर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल और अन्य आयोजकों ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी छुपी प्रतिभा को पहचानना और उनकी रुचियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 13 और 14 मई को मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 13 मई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां,…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में छह नये चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें चार को राज्यमंत्री और दो को कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है। वहीं योगी सरकार के दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को जन भवन के गांधी सभागार में इन मंत्रियों को शपथ दिलायी। मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों कोजगह मिली है उनमें भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं। योगी सरकार के जिन दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन हुआ…
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज उग आया है। एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर, मैं समझता हूं कि जब हजारों भाजपा कार्यकर्ता इतनी सुबह एक साथ आ सकते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है। मैं आप सभी का आभारी हूं। बंगाल की जीत आपकी भी जीत है। पीएम मोदी ने कहा, “आज 10 मई की ऐतिहासिक तारीख है। 1857 में आज के ही दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी फूटी थी। समय के साथ ये चिंगारी एक बड़ी ज्वाला में…
चेन्नई। टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। विजय के शपथ ग्रहण के साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) के लगभग छह दशकों का दबदबा खत्म हो गया। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय के अलावा एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए. सेंगोट्टैयन, पी.वेंकेटरामनन, आर.निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ.टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नौंवे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की माता गायत्री देवी ने अपने बेटे के बचपन की यादे ताजा करते हुए उन्हें विवेक से काम करने की नसीहत दी है। गायत्री देवी ने कहा कि कुछ दिन पहले घर की छत पर बड़े-बड़े कमल के फूल खिले थे, जिसे देखकर उन्हें पहले ही संकेत मिल गया था कि राज्य में “कमल खिलेगा”। उनके अनुसार, उसी समय उन्हें लगा था कि इस बार राजनीतिक बदलाव तय है। उन्होंने अपने बेटे शुभेंदु अधिकारी के बचपन को याद करते हुए बताया कि माध्यमिक स्तर तक…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में पहली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में एक भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद 97 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखन लाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दृश्य ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। माखनलाल सरकार भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के करीबी सहयोगियों में रहे हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार कश्मीर आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक दौरे में भी माखनलाल सरकार उनके साथ…