Author: News Maati

रांची। गुमला से वर्ष 2018 में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान गुमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि करीब सात साल बीत जाने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल पाना पुलिस की लापरवाही को दशार्ता है। न्यायालय ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस को एक और साल चाहिए? अदालत ने यह भी कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आना गुमला पुलिस की जांच में गंभीर कमी को…

Read More

पटना । पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद शामिल हैं। इसके जवाब में, मुख्यमंत्री सचिवालय ने मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।मौसम में यह अचानक बदलाव, एक दिन की भीषण गर्मी और उमस के बाद आया।सोमवार देर दोपहर तक, कई जिलों में गहरे बादल छा गए, और शाम तक,…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके लिए भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इसे हर देशभक्त राष्ट्रवादी की जीत बताया। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि हर देशभक्त और राष्ट्रवादी व्यक्ति की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारने के बाद कुछ समय के लिए वहां लॉकडाउन लगा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उस व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी। डिप्टी डायरेक्टर मैट क्विन ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। सादे कपड़ों में तैनात सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस के बाहरी इलाके में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसके पास हथियार होने का शक था। इसके बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। जब अधिकारियों ने उस व्यक्ति से संपर्क…

Read More

कोलकाता। भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की धरती पर कमल खिलाने का जो सपना देखा था, वह अंतत: साकार हुआ। भगवा पार्टी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 15 वर्षों के तृणमूल सरकार का अंत कर दिया। सोमवार को घोषित हुए नतीजों में रात 11.20 बजे तक के आंकड़ों में भाजपा ने 204 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी, जबकि दो सीटों पर आगे चल रही थी। 2021 में भाजपा को मात्र 77 सीटें ही मिली थीं। वहीं गत बार 215 सीटें जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस इस समय तक…

Read More

सिवान। पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर सोमवार सुबह पुलिस ने रेड की। नवलपुर स्थित विधायक के आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उनके पैतृक आवास पर डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। एसपी पूरन कुमार झा के साथ मुफस्‍स‍िल और नगर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की गई। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।ओसामा पर चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, चिकित्सक के कर्मियों सांग मारपीट करने धमकाने आदि से जुड़ा मामला महादेवा थाना में दर्ज है। गोपालगंज जिला के…

Read More

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर राज्य असम में हैट्रिक लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने चुनावी जीत की सेंचुरी पार कर ली है। सत्तारूढ़ राजग ने असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें गठबंधन ने सोमवार को 126 सदस्यीय विधानसभा में 101 सीटें जीतीं हैं। खुद मुख्यमंत्री सरमा ने जलुकबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छठी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार बिदिशा नेओग को 89,434 मतों से हराया। पूर्वोत्तर के सबसे प्रभावशाली नेता माने जाने वाले सरमा अब भाजपा के एक प्रमुख प्रचारक के रूप में उभरे हैं, जो…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में मिले जनादेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है। ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है। उन्होंने कहा कि मैं आज चुनाव आयोग को, आयोग के सभी कर्मचारी भाई-बहनों को, मतदान प्रक्रिया से जुड़े…

Read More

कोलकाता । भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों की अंतर से सीएम ममता को चुनाव हराया है। यह दूसरी बार है, जब उन्हें सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चुनावी नतीजों के साथ ही एक बार फिर यह सीट प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसी सीट से विधायक रही हैं। साथ ही, यह सीट लंबे समय से टीएमसी का गढ़ मानी जाती रही है। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस चुनाव में ममता बनर्जी की हार को देखें तो यह…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए बंगाल की जनता, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी, बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य, भाजपा के असंख्य नेता-कार्यकर्ता और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को बधाई दिया है। उन्होंने साफ तौर पर इसे बंगाल की जनता की जीत करार दिया है। मरांडी ने सोमवार को कहा कि यह स्पष्ट हो गया कि बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। इसके लिए बंगाल की जनता बधाई की पात्र है। बंगाल…

Read More