Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम की मिसाल: प्रधानमंत्री मोदी

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

    May 7, 2026

    रामगढ़ में रसब्सिडी दिलाने के नाम पर 62 लोगों से 1.11 करोड की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम की मिसाल: प्रधानमंत्री मोदी
    • सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
    • रामगढ़ में रसब्सिडी दिलाने के नाम पर 62 लोगों से 1.11 करोड की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
    • टेंडर घोटाला मामले में आलमगीर आलम की याचिका उच्च न्यायालय से खारिज
    • जैश से जुड़ा वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान, गैंग के गुर्गे मेजर ने उगले कई राज
    • निकाय चुनाव में ई वोटिंग, 400 एसी बस, बिहार AI मिशन; सम्राट कैबिनेट के 20 महत्वपूर्ण फैसले
    • जैक इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित : साइंस में रशीदा, कॉमर्स में श्वेता और आर्ट्स में छोटी ने टॉप किया
    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लॉन्च किया ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सभी सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जैश से जुड़ा वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान, गैंग के गुर्गे मेजर ने उगले कई राज
    Blog

    जैश से जुड़ा वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान, गैंग के गुर्गे मेजर ने उगले कई राज

    News MaatiBy News MaatiMay 6, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद के वासेपुर निवासी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पिछले महीने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर से धनबाद पुलिस ने रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की है, जिसमें गैंग के आपराधिक नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और फंडिंग के तौर-तरीकों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जिले में रंगदारी, गोलीबारी और बमबाजी की घटनाओं में सक्रिय था। पूछताछ में उसने करीब तीन दर्जन आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पुलिस के दबाव में प्रिंस खान दुबई से भागकर पाकिस्तान में शरण लिए हुए है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ चुका है। हालांकि, पुलिस इन अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों की स्वतंत्र रूप से भी जांच कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, मेजर गैंग के तकनीकी और वित्तीय संचालन का जिम्मा संभालता था। वह वर्चुअल नंबर उपलब्ध कराने, धमकी भरे कॉल करने और रंगदारी की रकम को हवाला, बैंक ट्रांसफर तथा बिटकॉइन के जरिए गैंग सरगना प्रिंस खान तक पहुंचाने का काम करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि रंगदारी के पैसे के लेनदेन के लिए 100 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।

    मेजर ने कई चर्चित आपराधिक मामलों में गैंग की भूमिका का भी खुलासा किया है, जिनमें रंजीत सिंह हत्याकांड, नन्हें खान की हत्या, उपेंद्र सिंह हत्याकांड और व्यवसायियों पर गोलीबारी व बमबाजी की घटनाएं शामिल हैं।
    पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2023 में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या एक साजिश के तहत कराई गई थी, जिसमें गैंग की भूमिका सामने आई है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि गैंग द्वारा दहशत फैलाने के लिए कुछ मीडिया से जुड़े लोगों का इस्तेमाल किया गया, जबकि कुछ सफेदपोश और राजनीतिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
    एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अभी भी जिले के कुछ व्यवसायियों द्वारा गैंग को पैसे भेजे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रिंस खान को आर्थिक मदद पहुंचाना गंभीर अपराध है और इसे आतंकवाद को फंडिंग करने के रूप में देखा जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम की मिसाल: प्रधानमंत्री मोदी

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

    May 7, 2026

    रामगढ़ में रसब्सिडी दिलाने के नाम पर 62 लोगों से 1.11 करोड की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,374

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026789
    Don't Miss
    Blog

    ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम की मिसाल: प्रधानमंत्री मोदी

    By News MaatiMay 7, 20263

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों…

    सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

    May 7, 2026

    रामगढ़ में रसब्सिडी दिलाने के नाम पर 62 लोगों से 1.11 करोड की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

    May 6, 2026

    टेंडर घोटाला मामले में आलमगीर आलम की याचिका उच्च न्यायालय से खारिज

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम की मिसाल: प्रधानमंत्री मोदी

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

    May 7, 2026

    रामगढ़ में रसब्सिडी दिलाने के नाम पर 62 लोगों से 1.11 करोड की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

    May 6, 2026

    टेंडर घोटाला मामले में आलमगीर आलम की याचिका उच्च न्यायालय से खारिज

    May 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.