Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
नई दिल्ली । सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं बोर्ड परिणाम जारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पोर्टल और उमंग ऐप पर भी जाकर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें…
रांची। बिहार-झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके माधव लाल सिंह का बुधवार को निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीते दिनों अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया. जहां उन्हें पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि वे मौत से लड़ नहीं पाए और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की…
पटना। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का असर बिहार में दिखने लगा। बुधवार को औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार साइकिल से कोर्ट पहुंचे। जिला जज ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के समर्थन में उठाया, जिसमें लोगों से इस वैश्विक ऊर्जा संकट और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल बचाने का आग्रह किया गया है।
पटना । बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मंगलवार रात करीब 2 बजे पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बधार के नीचे पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पटना पुलिस और एसटीएफ ने दो अपराधी का हाफ एनकाउंटर कर दिया। देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात अपराधियों को पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के बधार (खेतों) में अपराधियों के जमावड़े की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही…
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे पर रवाना होने से पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्तों की तारीफ की और कहा कि उन्हें इस यात्रा के दौरान बेहतरीन मुलाकात की उम्मीद है। ईरान संकट, वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। व्हाइट हाउस से चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच रिश्ते ‘मजबूत और स्थिर’ हैं। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति शी…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। फिलहाल, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रतीक के पार्थिव शरीर को एक एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया। हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।…
नासिक। मेडिकल प्रवेश के लिए आयोजित नीट परीक्षा 2026 की प्रश्नपत्रिका लीक मामले में महाराष्ट्र के नासिक का कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में नासिक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के संचालक की संलिप्तता उजागर हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नासिक पुलिस आयुक्तालय के क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त किरण चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मिटके और परिमंडल दो के पुलिस उपायुक्त किशोर काले ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी। पुलिस के अनुसार, 03 मई को देशभर में नीट परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन उससे पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी सामने…
रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। पलामू और गढ़वा को छोड़कर अन्य जिलों में तेज हवा के साथ बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रांची और बोकारो में मूसलाधार बारिश हुई। रांची के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश के बीच कई विशालकाय वृक्ष जमीन पर धराशायी हो गए। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से अधिक रही। इतनी तेज हवा के बीच मोबाइल टावर तक जमीन पर जा गिरे। बिजली के तार पर पेड़ों के गिरने से बिजली गुल हो गई। बारिश के चलते जाम पड़े नालों की गंदगी…
कोलकाता। राज्य सचिवालय नवान्न और राइटर्स बिल्डिंग के बाद नए विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा को विशेष विधानसभा सत्र से पहले गेरुआ रंग की रोशनी से सजाया गया है। बुधवार से शुरू हो रहे विशेष सत्र के मद्देनजर विधानसभा भवन और उसके आसपास के इलाके में नई सजावट की गई है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद राजधानी कोलकाता और गंगा किनारे बसे हावड़ा शहर का रंगरूप तेजी से बदलता नजर आ रहा है। लंबे समय तक दिखाई देने वाले नीले-सफेद रंग की जगह अब कई सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर गेरुआ-सफेद रंग का इस्तेमाल…