Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
रांची । राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अक्षित कुजूर रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था और हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता था। शनिवार को उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय रहते अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को…
पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक-एक कर भ्रष्ट अफसरों पर आर्थिक अपराध इकाई का शिकंजा कस रहा है। अब ग्रामीण कार्य प्रमंडल का इंजीनियर गोपाल कुमार रडार पर आया है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कार्रवाई की है। आय से 81 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति : जांच में उनके पास ज्ञात आय से करीब 2 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति मिलने के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं, जो आय से लगभग 81.5% अधिक बताई गई है। मामले में ईओयू थाना कांड संख्या-08/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी,…
हाजीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘नो व्हीकल डे’ के आह्वान का शनिवार को वैशाली में असर दिखा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित कई पदाधिकारी पैदल और ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे। समाहरणालय परिसर में वाहन पार्किंग स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने वैशाली जिला वासियों से अपील की कि सरकार के आह्वान का पालन करें और सप्ताह में एक दिन ई-रिक्शा, पैदल या साइकिल से कार्यालय आकर कार्य निपटाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि फ्यूल का कम से कम उपयोग करें। सप्ताह में एक दिन ‘नो फ्यूल डे’ मनाएं। जिलाधिकारी सहित अन्य…
तेहरान । ईरानी मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक खबर सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींचा है। ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि ईरानी सरकार ट्रंप की हत्या के बदले 50 मिलियन यूरो के इनाम का एक प्रस्ताव संसद में लाने की तैयारी कर रही है। ईरान वायर के अनुसार, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा “काउंटर-एक्शन” नामक योजना का मसौदा तैयार किए जाने की घोषणा की है। इस मसौदे में डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए…
आसनसोल। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। यह तनाव उस समय और बढ़ गया, जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस चौकी पर हमला किया और तोड़फोड़ की। जानकारी सामने आई कि मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने को लेकर एक शिकायत थी। इस पर पुलिस ने एक्शन लिया और आवाज कम करने के लिए बोला गया। हालांकि, इससे विवाद की स्थिति बन गई। जहांगीर मोहल्ला और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर एक पुलिस…
धार । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के बाद पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने भोजशाला-कमल मौला विवाद पर शुक्रवार को अपना फैसला दिया, जिसमें भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती (वाग्देवी) को समर्पित एक मंदिर माना गया। इसके बाद धार के हिंदुओं में खुशी की लहर है। लोग धार स्थित भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं। शनिवार सुबह भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी परिसर में इकट्ठा हुए, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान, हनुमान चालीसा का भी…
नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड का खुलासा करते हुए केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक, पीवी कुलकर्णी लंबे समय से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच हासिल थी। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दूसरे आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद…
नयी दिल्ली। मौसम विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान है कि मानसून इस साल फिर केरल में जल्दी पहुंचेगा और यह 26 मई के आसपास राज्य में प्रवेश करेगा। आमतौर पर एक जून के आसपास मानसून भारत के दक्षिणी छोर पर दस्तक देता है। अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो यह लगातार तीसरी बार बार होगा, जब वह समय से पूर्व आयेगा। पिछले साल मानसून 27 मई को और 2024 में 31 मई को केरल पहुंचा था। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक प्रभावों के मद्देनजर ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार और शुक्रवार को केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, अन्य तीन दिन हाइब्रिड सुनवाई होगी। मौजूदा हालात को देखते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने यह फैसला लिया है।अभी तक सुप्रीम कोर्ट में हाइब्रिड सुनवाई की व्यवस्था थी, पेशी व्यक्तिगत तौर पर और वर्चुअल दोनों तरीके से हो रही थी। वहीं, कारपूलिंग करने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट के जज सहमत हो गए…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में राजधानी रांची के कई पेट्रोल पंपों के ड्राई होने और पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर भारी भीड़ होने का मुद्दा उठाया गया। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ में दो अधिवक्ताओं शैलेश कुमार सिंह और वरीय अधिवक्ता एमएस मित्तल ने यह मुद्दा उठाया। उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि राजधानी रांची में बीते कुछ दिनों से कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं और बंद हैं। वहीं कुछ पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों…