Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
बिहारशरीफ । बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय मलमास मेला को लेकर नालंदा जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। 1 7 मई यानी रविवार से शुरू हो रहे इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महा आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है।प्रशासन ने इसके लिए 550 सीसीटीवी व ड्रोन की व्यवस्था की है जो 24 घंटे निगरानी करेगी। इसी क्रम में शनिवार को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने राजगीर पहुंचकर मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही…
चतरा। सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से केंद्र सरकार ने बिहार के परैया रेलवे स्टेशन से चतरा तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बनने वाली गया जी-परैया से चतरा तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना को विशेष रेलवे परियोजना घोषित किया है। इस संबंध में भारत के गजट में अधिसूचना जारी कर सांसद को जानकारी दी गई है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह परियोजना परैया स्टेशन से चतरा (75.1 किमी) तक नई बीजी रेल लाइन निर्माण से संबंधित है। इसके साथ ही काष्ठा तक 4.95…
नयी दिल्ली । सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उसे तय करना होगा कि वह विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बनाए रखना चाहता है या आतंकवादियों को आश्रय देने और भारत के खिलाफ शत्रुतापूर्ण गतिविधि जारी रखकर खुद को इतिहास से मिटाने का जोखिम लेना चाहता है। शनिवार को यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक संवाद सत्र में यह पूछे जाने पर कि अगर ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसा जवाब देगी, तो जनरल द्विवेदी ने दो टूक उत्तर देते हुए…
पटना। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाईयों के बीच शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के एक साथ चार-चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पटना और जमुई से करीब 48 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये से अधिक के सोने के गहने, करोड़ों की जमीन और फ्लैट से जुड़े कागजात, महंगी गाड़ियां और कई संदिग्ध निवेश के दस्तावेज मिले हैं। जांच में पता चला है कि गोपाल कुमार ने अपनी आय से करीब 2.61 करोड़ रुपये से अधिक…
भोपाल। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि अमरकंटक से निकलने वाली मां नर्मदा, छोटी-छोटी नदियों के मिलने से विशाल स्वरूप प्राप्त करती है। इसी प्रकार नई तकनीक की धाराओं के माध्यम से कोर्ट, पुलिस, प्रिजन, फॉरेंसिक और मेडिको लीगल की शाखाएं यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म में एकाकार होते हुए न्याय पाने में आमजन के लिए सहायक सिद्ध होंगी। आम नागरिक को त्वरित रूप से न्याय देने के लिये न्यायपालिका को अस्पतालों की तरह 24X7 कार्य करना होगा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित फ्रेगमेंटेशन ऑफ फ्यूजन: एम्पावरिंग जस्टिस वाया-यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफार्म इंटीग्रेशन कार्यक्रम…
रांची। कटहल मोड़ निवासी छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर जानलेवा हमला कराने और चर्चित अनिल टाईगर हत्याकांड की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर रांची लाया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित अभिषेक उर्फ सूरज सिन्हा कोलकाता में छुप कर रहा है। इसके…
द हेग । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 वीं सदी के भारत को अवसरों की भूमि बताते हुए नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से भारत में निवेश तथा सहयोग बढाने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि विकसित भारत की यात्रा में वैश्विक भारतीय समुदाय की बड़ी भूमिका होगी। पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में दो दिन की यात्रा पर शुक्रवार रात यहां पहुंचे मोदी ने शनिवार को भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की । भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने उन लोगों को दोनों देशों के संबंधों की असली ताकत तथा जीवंत सेतु करार दिया और…
रांची। झारखंड क्रिकेट संघ के स्वामित्व वाली और एसजे अपलिफ्ट द्वारा प्रबंधित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग ने, रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में आधिकारिक तौर पर अपनी लीग ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन भी ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए वहाँ मौजूद थे।इस कार्यक्रम में झारखंड के क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूत करने और पूरे क्षेत्र में इस खेल को बढ़ावा देने के लीग के दृष्टिकोण की झलक मिली। मोंगिया स्टील लिमिटेड के मालिक और सीएमडी, डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे इस अवसर…
नई दिल्ली। नीदरलैंड्स दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने नए भारत का विजन पेश किया। हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ तेजी से विकास करने वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और तकनीक को दिशा देने वाला ग्लोबल ग्रोथ इंजन बन चुका है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने की क्षमता रखता है। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन और बड़े अक समिट की सफल मेजबानी का जिक्र करते हुए कहा कि यह अब देश की नई पहचान बन चुकी है। स्टार्टअप और डिजिटल…
रांची । भाजपाके नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है। मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया।आरोपित सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद से ही…