Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
Author: News Maati
रांची। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों और संवेदकों को डिबार किया जाएगा। भविष्य में उन्हें नए कार्य आवंटित करना मुश्किल होगा। मंत्री बुधवार को रांची स्थित झारखंड सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मसक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। इस दौरान मंत्री ने लंबित योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को राज्य स्तर पर ऐसी एजेंसियों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया। मंत्री…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के निर्देश पर रांची जिला अंतर्गत सभी 07 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर शनिवार को अनमैप्डल एलेक्टोेर लिस्टन प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर रांची जिला अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों तमाड, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पिछले एसआईआर (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो…
रांची। रांची के बरियातू में एक शादी समारोह से 20 लाख रुपये के गहने उड़ाने वाले शातिर चोर जैकी सिंह को रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से 16 लाख के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एक मई को रांची के मैथन मैरेज हॉल में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात अपराधियों ने दुल्हन का गहनों और रुपयों से भरा बैग एवं मोबाइल चोरी कर ली थी। मामले को लेकर बरियातू थाना (कांड सं0-79/26) के तहत दर्ज हुआ था। इस कांड…
पटना। बिहार सरकार पंचायत सरकार भवनों को ग्रामीण सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में जुट गई है। अब राज्य के सभी पंचायत सरकार भवनों में बैंक, डाकघर, आरटीपीएस केंद्र, पुस्तकालय के साथ-साथ सुधा मिल्क पार्लर भी खोले जाएंगे। पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में सभी जिलों के उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और जिला परिषद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सरकार का उद्देश्य पंचायत भवनों को ग्रामीण जनता के लिए बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र…
पटना। बिहार में आम लोगों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पैनिक बटन लगाएगी। एडीजी (तकनीकी सेवाएं एवं संचार) अमित लोढ़ा ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में बताया कि राज्य के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जल्द ही पैनिक बटन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी तरह की आपात स्थिति या दुर्घटना या कोई वारदात होने की स्थिति में इस खास तरह के बटन (पैनिक बटन) को दबाने से तुरंत इसकी सूचना डॉयल-112 को चली जाएगी। इससे घटना स्थल पर जल्द से…
ररांची। सारंडा में घिरे 25 खूंखार नक्सली गुरुवार को करेंगे सरेंडर। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत गुरुवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में यह आत्मसमर्पण होगा। यह एक दिन में होनेवाला अबतक का सबसे अधिक आत्मसमर्पण बताया जा रहा है। इनमें छह सब जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर व 13 कैडर शामिल हैं। इनमें महिला माओवादियों की संख्या 10 के करीब है। आत्मसमर्पण करने वालों में करीब सात माओवादी इनामी हैं।आत्मसमर्पण करने वाले ये माओवादी पुलिस से लूटे हुए एक दर्जन से अधिक हाईटेक हथियार भी पुलिस के सामने डालेंगे। माओवादी एलएमजी, एसएलआर, एके-47, इंसास आदि के…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की उस मानसिकता को दर्शाता है, जो एक साधारण परिवार से निकलकर देश की सेवा में समर्पित नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रही है। साहू ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियों को गरीब नाम से ही नफरत है। कोई गरीब देश के सर्वोच्च कुर्सी पर बैठे, यह इन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह राजघराने के लोग हैं, सोने-चांदी के चम्मच में खाने वाले लोगों को…
पटना। बिहार सरकार ने राज्य की अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्कता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक (थाईलैंड) के बीच नॉन-स्टॉप हवाई सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस का चयन किया गया है। यह निर्णय बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में 13 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बैठक में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के तहत गया जिले के डोभी स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक के…
रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और देश बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में देश को गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने दावा…
रोम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया। इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया। इतालवी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 12 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की। जिसमें वो भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रही हैं। इस क्लिप में वो कह रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं। ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं।” इसके बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी टॉफी का पैकेट उठाते हैं जिस पर लिखा है ‘मेलोडी’। ‘गिफ्ट’ को कैमरे…