Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
Author: News Maati
रांची। मनरेगा घोटाला से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित अभिषेक झा के खिलाफ अदालत में आरोप गठित किया है। आरोप गठन के दौरान पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में उपस्थित अभिषेक झा को कोर्ट ने उनके खिलाफ लगे आरोप को पढ़कर सुनाया। जिसे अभिषेक ने नकार दिया और अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया।अभिषेक झा इसी मामले से जुड़े एक अन्य आरोपित आईएएस पूजा सिंघल के पति हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य का हवाला देते हुए कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। जिनके आधार पर पीएमएलए एक्ट 2002 की धारा-3 के तहत…
रांची। पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्रामीण व्यवस्था के तहत तीन महीने के भीतर ग्राम प्रधानों की नियुक्ति किया जाए, ताकि आगे की ग्रामसभा की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से लागू किया जा सके। पारंपरिक ग्राम प्रधान और राजस्व ग्राम प्रधान को समझने की जरूरत है। पारंपरिक तरीके से ही ग्राम सभा के जरिए ग्राम प्रधान के चयन को सुनिश्चित करना है। पेसा कानून पारंपरिक ग्रामसभाओं को सशक्त बनाने वाला है। विभागीय स्तर पर इसके सफल क्रियान्वयन के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। यह बातें ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने गुरूवार…
रांची। रांची के प्रसिद्ध कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस अप्रत्याशित घटना के बाद शहर के कारोबारी जगत में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय लव भाटिया अपने रेस्टोरेंट में ही मौजूद थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह रेस्टोरेंट परिसर में ही अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद कर्मचारियों और परिचितों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिंहपोखरिया के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि गीता बालमुचू अपनी कार से चाईबासा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा गाड़ी को बचाने के प्रयास में उन्होंने कार को अचानक वाहन मोड़ दिया। वाहन की गति अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में…
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कार की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में अगले माह 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी नियामकीय सूचना में बताया कि उसने अपने पूरे मॉडल पोर्टफोलियो में वाहनों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति और लागत में बढ़ोतरी के कारण जून से लागू होंगी। कंपनी ने कहा कि अलग-अलग मॉडल्स…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार कहा कि पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है सरकार आपके साथ है, आपको हरसंभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बिहार के सभी 40 पुलिस लाइनों में पुलिस के बच्चों को पढ़ने के लिये शीघ्र ही अच्छे स्कूल खोले जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस के सहयोग से ही राज्य में सुशासन स्थापित है और समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत पुलिसकर्मी भी चाहते थे कि उनका परिवार आगे बढ़े और उनके जीवन में समृद्धि आए। आज यहां सहयोग स्वरूप दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को…
पटना। दुनिया भर में इन दिनों सुपर एल-नीनो को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि साल 2026 में बेहद खतरनाक एल नीनो की स्थिति बन सकती है, जिसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ेगा। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह पिछले 150 सालों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका असर सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खेती, पानी, बिजली और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो सकती है। एल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु प्रक्रिया है, जिसमें प्रशांत महासागर का पानी सामान्य…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में मारा गया। उसे कई गोलियां लगीं। हमले के बाद उसके साथियों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 27 साल का हमजा बुरहान भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़ा था। उसका पूरा नाम अरजुमंद गुलजार डार था, जिसे उसके सर्किल में डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता था। पुलवामा के रत्नीपुरा इलाके के ग्राम खरबतपोरा में पैदा…
रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। प्रत्येक घर तक संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम…
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को पंचायत भवन सौंदा डी में हुयी। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन सचिव संजय यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में सौंदा डी पंचायत को खाली नहीं किया जाएगा। समिति ने कहा कि पंचायत की आवासीय कॉलोनी को छोड़कर ही खनन कार्य किया जाए। लगातार जारी किए जा रहे नोटिसों का समिति ने कड़ा विरोध करते हुए सीसीएल प्रबंधन से अविलंब नोटिस पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में चेतावनी दी गई…