Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    October 1, 2026

    Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार

    October 1, 2026

    रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
    • Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
    • रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
    • विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
    • रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
    • परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
    • 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
    • भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » गया से बैंकॉक के लिए जल्द शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Blog

    गया से बैंकॉक के लिए जल्द शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    News MaatiBy News MaatiMay 20, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार सरकार ने राज्य की अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्कता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक (थाईलैंड) के बीच नॉन-स्टॉप हवाई सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस का चयन किया गया है। यह निर्णय बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में 13 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बैठक में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के तहत गया जिले के डोभी स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

    मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने मेसर्स इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो एयरलाइंस) की एकल निविदा को नामांकन के आधार पर मंजूरी देते हुए व्यवहार्यता अंतर निधि के तहत अधिकतम एक वर्ष के लिए 10 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इस नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा के शुरू होने से बिहार, खासकर बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    थाईलैंड से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं बोधगया
    थाईलैंड से हर वर्ष बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं, जिनमें बोधगया का विशेष महत्व है। सीधी उड़ान शुरू होने से बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, परिवहन, आतिथ्य, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यापार समेत कई क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह पहल बिहार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने में सहायक मानी जा रही है।

    डोभाी में जलाश्य का निर्माण के लिए 428 करोड़ : मंत्रिमंडल ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के तहत डोभी स्थित आइएमसी के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जलाशय निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। यह परियोजना भारत सरकार द्वारा पूर्वी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के साथ विकसित की जा रही है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

    आईएमसी में प्रस्तावित उद्योगों की जल आवश्यकता का आकलन नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनआईसीडीसी) द्वारा किया गया है। प्रारंभिक चरण में 8.5 एमएलडी तथा भविष्य में कुल 19 एमएलडी जल की आवश्यकता आंकी गई है। इसके लिए प्रतिवर्ष लगभग 8.5 एमसीएम पानी की जरूरत होगी। 8.5 एमसीएम भंडारण क्षमता वाले जलाशय के निर्माण के लिए लगभग 324 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई है। इसके लिए 428 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दी है।

    सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईजी का एक पद सृजित : मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा सूचना तंत्र को विकसित करने के उद्देश्य से विशेष शाखा के तहत पुलिस महानिरीक्षक (आईजी बॉर्डर) के एक नए पद के सृजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। नए पद के सृजन से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी अधिक प्रभावी होगी तथा खुफिया सूचनाओं के संग्रह, विश्लेषण और समन्वय को मजबूती मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    October 1, 2026

    भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात

    September 30, 2026

    लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,437

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    By News MaatiOctober 1, 20265

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच…

    Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार

    October 1, 2026

    रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला

    September 30, 2026

    विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    October 1, 2026

    Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार

    October 1, 2026

    रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला

    September 30, 2026

    विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान

    September 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.