Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
Author: News Maati
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को पंचायत भवन सौंदा डी में हुयी। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन सचिव संजय यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में सौंदा डी पंचायत को खाली नहीं किया जाएगा। समिति ने कहा कि पंचायत की आवासीय कॉलोनी को छोड़कर ही खनन कार्य किया जाए। लगातार जारी किए जा रहे नोटिसों का समिति ने कड़ा विरोध करते हुए सीसीएल प्रबंधन से अविलंब नोटिस पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में चेतावनी दी गई…
रांची ।धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एक साथ 27 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों ने बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 25 और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सदस्य शामिल हैं। इनमें आठ पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी के खिलाफ कुल 426 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इन्होंने आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा है। इनमें लाइट मशीन गन (एलएमजी), 5 इंसास राइफल, 9 एसएलआर राइफल, एक…
गुमला। गुमला जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो टुकड़े में बंटी गई। वहीं, तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव के निवासी तीन युवक आर्यन टोप्पो (पिता कुलदीप टोप्पो), संजीत केरकेट्टा (पिता स्व. घुमेश्वर केरकेट्टा), और अक्षय केरकेट्टा (पिता जितेंद्र केरकेट्टा) एक ही बाइक पर…
रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में इन दिनों मौसम आग उगल रहा है। स्थिति यह है कि राज्य के 11 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री है उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया है उनमें गढ़वा 44 डिग्री,चतरा में 44 डिग्री, डाल्टनगंज 43.4 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 42, सरायकेला में 42 डिग्री, गुमला, रामगढ़ और बोकारो में 40 डिग्री, गिरिडीह में 40 डिग्री और सिमडेगा में 40 डिग्री शामिल है। इधर, मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को राज्य के…
रांची। राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की चेतना एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। विश्वविद्यालय विचार, ज्ञान, अनुशासन, शोध और चरित्र निर्माण के केंद्र होते हैं। किसी भी राज्य का भविष्य उसके शिक्षण संस्थानों में ही आकार लेता है। राज्यपाल गुरुवार को रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मेलन झारखण्ड की उच्च शिक्षा को नई दिशा देने…
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ईरान के साथ शांति वार्ता के अंतिम चरण में है और वह ‘सही जवाब’ के लिए कुछ दिन और इंतजार करने को तैयार हैं। देखते हैं क्या होता है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “या तो हमारे बीच समझौता हो जाएगा, या फिर हमें कुछ ऐसे कदम उठाने पड़ेंगे जो थोड़े कड़े होंगे। लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने दावा किया कि वह किसी शांति समझौते को पक्का करने की ‘जल्दबाजी’ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में हार के बाद टीएमसी में असंतोष और आंतरिक खींचतान के संकेत खुलकर सामने आने लगे हैं। बुधवार को पार्टी के पहले बड़े विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायकों की बेहद कम मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। वहीं, TMC नियंत्रित दो नगर पालिकाओं में पार्षदों के सामूहिक इस्तीफों ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। विधानसभा परिसर में अंबेडकर प्रतिमा के पास आयोजित धरने में पार्टी के 80 विधायकों में से केवल 36 विधायक ही शामिल हुए। यह प्रदर्शन चुनाव के बाद कथित हिंसा, बुलडोजर एक्शन…
रांची। झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार 25 से अधिक नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर। नक्सलियों ने भारी संख्या में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं. आत्मसमर्पण करने वालों में 25 भाकपा (माओवादी) और 2 जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सदस्य हैं. इनमें आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इन सभी के खिलाफ मिलकर कुल 426 नक्सलियों के मामले दर्ज हैं। सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और खुफिया विभाग का प्रयास अब जमीन पर दिख रहा है। पिछले एक महीने से सारंडा में सक्रिय दो दर्जन से ज्यादा नक्सली हथियार के साथ जंगल से…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक इस साल मंत्रिपरिषद की पहली बैठक है। यह ऐसे समय में हो रही है, जब मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक शाम 5 बजे शुरू होगी। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सरकार के भीतर चल रही तेज राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के बीच सभी केंद्रीय मंत्रियों से इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ही रहने को कहा गया…
खूंटी। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत खूंटी और तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में डीएसपी के रूप में तैनात मंगल सिंह जमुदा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के पद पर स्थापित किया गया है, जबकि पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नव प्रोन्नत विजय कुमार सिंह को तोरपा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। तोरपा के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा को खूंटी में ही एएसपी अभियान के तौर पर पदस्थापित किया गया है। खूंटी के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक को…