Author: News Maati

रांची । रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद एक महिला कैदी के कथित यौन शोषण और उसके गर्भवती होने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर झारखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मंगलवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। इधर, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) और जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू की है। जेल के अंदर महिला कैदी के…

Read More

रामगढ़। डीसी को भूमि अधिग्रहण करने के बाद मुआवजा नहीं देना भारी पड़ गया। भूमि अधिग्रहण मुआवजा की राशि 87.43 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने पर रामगढ़ के सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह विशेष न्यायाधीश (एलए) शिवेन्दु द्विवेदी की अदालत ने मंगलवार को रामगढ़ डीसी से संबंधित चल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 87.43 लाख की बकाया राशि वसूली के लिए जारी किया है। यह आदेश लैंड रेफरेंस केस से संबंधित लैंड एक्विजिशन एग्जीक्यूशन केस के मामले में पारित किया गया। यह मामला लैंड एक्विजिशन एग्जीक्यूशन के मामले में रामगढ़ न्यायमंडल का सबसे पुराना…

Read More

रामगढ़ । झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ भुइयां टोला निवासी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के कर्मी कमल किशोर महतो का शव मंगलवार की सुबह उनके घर के पास स्थित एक पहाड़ी पर पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक कमल किशोर रक्षा विभाग के इस प्रतिष्ठित संस्थान में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी। वे बीते 19 अप्रैल को ही अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कमल किशोर पिछले कुछ दिनों से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहे…

Read More

दरभंगा । बिहार के दरभंगा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह पूरा मामला दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके का है, जहां एक सनकी युवक ने घरेलू विवाद में पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक ने स्वयं को भी जख्मी कर लिया। जख्मी युवक…

Read More

पटना। पटना पुलिस ने एक बार फिर से अपराधियों को करारा जवाब दिया है। कैश वैन लूटने वाले अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह घेर लिया और उसके बाद उन्हें सरेंडर करने को कहा। अपराधी एक बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। पुलिस की चेतावनी के बाद भी अपराधी नहीं माने और उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके बाद पटना पुलिस की टीम ने भी अपनी राइफल का मुंह खोल दिया और नतीजे में एक अपराधी को गोली लगी। ये एनकाउंटर पटना के उदयनी गांव में किया गया। पुलिस की गोली जिस अपराधी के पैर में लगी है उसका…

Read More

ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे। इस समिट का मकसद टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, रक्षा, सस्टेनेबिलिटी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, “तीसरा इंडिया-नॉर्डिक समिट 19 मई 2026 को ओस्लो में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन भी समिट में शामिल होंगे।” एमईए ने कहा कि…

Read More

नई द‍िल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं के अनुरोध पर ईरान पर होने वाला सैन्य हमला फिलहाल रोक दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि इस समय समझौते को लेकर गंभीर बातचीत चल रही है, लेकिन अगर कोई डील नहीं होती है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, ”कतर के अमीर बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और…

Read More

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले तेल शुक्रवार, 15 मई को ही कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बीते 5 दिनों में तेल की कीमतों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इन 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 3.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रही…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी टाटा को बड़ी राहत प्रदान करते हुए विजया-2 आयरन ओर माइंस के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। खान निदेशक राहुल सिन्हा ने इससे संबंधित पत्र सोमवार को जारी करते हुए पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। इस खदान के चालू होने से हजारों की संख्या में बेरोजगार हुए स्थानीय लोगों को एक बार फिर काम मिल सकेगा। लगभग नौ महीने से बंद इस खदान के चालू होने से राज्य सरकार को भी हर महीने तीन से चार करोड़ रुपये के बीच में राजस्व प्राप्त…

Read More

नई दिल्ली।भारत में बुलेट ट्रेन का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत बनता दिखाई दे रहा है। भारतीय रेलवे ने देश की पहली बुलेट ट्रेन का डिजाइन पब्लिक कर दिया है। नई दिल्ली स्थित रेलवे मंत्रालय में इस ट्रेन की तस्वीर लगाई गई है, जिसने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। रेलवे मंत्रालय के गेट नंबर-4 पर लगाई गई यह तस्वीर भारत की भविष्य की सबसे तेज ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक मानी जा रही है। यह बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी और देश में हाई-स्पीड यात्रा का नया दौर शुरू करेगी। ये बुलेट ट्रेन आने वाले…

Read More