Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- 6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज
- निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
- जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित
- रांची में छठ घाटों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तीन फीट से अधिक गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग : उपायुक्त
- रांची में जमानत पर छूटे अपराधियों की खैर नहीं, कच्चा-चिट्ठा तैयार करेगी पुलिस
- सामाजिक समरसता, सद्भाव ही समाज की असली ताकत: नीतीश
- ईरान ने दुनिया को दिखाई अपनी नई भूमिगत मिसाइल सिटी
- नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा युगे युगीन भारत संग्रहालय, मौदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Author: News Maati
रांची : लायंस क्लब का एक दल रविवार को किडनी की बीमारी से परेशान आशीष से मिला। आशीष की दोनों किडनी खराब हो गई है। इसके इलाज में आशीष का पूरा परिवार कर्जदार हो गया है। डॉक्टर का कहना है कि अगले महीने हर हाल में उसकी किडनी का ट्रांसप्लांट करना होगा। जब मुसीबत का दौर आता है अपने दूर हो जाते हैं लेकिन वहीं पर लायंस क्लब के सदस्य खड़े हो जाते है। वहां पर जाकर लायंस क्लब ने लगभग एक लाख रुपये की मदद की। संस्था के सुबोध चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब यथासंभव मदद करेगा। सुजीत…
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रविवार को होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी किया है और कहा है कि उस दिन शहर में वाहनों की आवाजाही छह घंटे के लिए नियंत्रित की जाएगी। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित विभिन्न विपक्षी दलों के शीर्ष नेता 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली में भाग लेंगे। यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आयोजित की जा रही है। यातायात परामर्श के अनुसार, बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक रणजीत…
रामगढ़ : रामगढ़ के भुरकुंडा कोयलांचल के ग्रेजुएशन के स्टूडेंट कुलजीत सिंह मल्होत्रा ने ड्रीम 11 में टीम बनकार 1 करोड़ 33 लाख जीते हैं। कुलजीत भुरकुंडा रिवर साईड ऑफिसर कॉलोनी स्थित राजू मल्होत्रा के पुत्र हैं। कुलजीत सिंह ने बताया कि ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर रातों-रात करोड़पति बन गया, खुद विश्वास नहीं हो पाया। कलकत्ता नाइट राइडर्स और बैंगलोर टीम के बीच कुलजीत सिंह ने टीम बनाकर ड्रीम इलेवन का प्रथम पुरस्कार का खिताब जीता है। ड्रीम इलेवन पर जीत की खबर के बाद परिवार बेहत खुश है। कुलजीत भुरकुंडा मे प्राइवेट कंपनी साइडिंग में काम करता है…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई देते हुए सभी से समाज में प्रेम व सौहर्द्र फैलाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। ईस्टर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, ‘‘यह त्योहार यीशु मसीह के पुनरुत्थान के उत्सव का है तथा प्रेम एवं करुणा का प्रतीक है। ईस्टर संदेश देता है कि सत्य शाश्वत है और हमें त्याग और क्षमा का मार्ग दिखाता है। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमें शांति और सद्भाव के मार्ग पर ले जाती हैं।’’
रांची : कोर्ट कंपाउंड नमाज गाह में शनिवार को दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नमाजगाह के अध्यक्ष अजहर खान पप्पू, सचिव कयूम अहमद, शाह फैसल, आफताब आलम, शमीम अख्तर, शाहिद हुसैन, मोहम्मद राजन, नदीम अहमद, रिंकू खान, अधिवक्ता मुमताज खान, अधिवक्ता हिमायु रशीदी, जया खान, वली साहब, परवेज अहमद, सोनू, सोहेल, रियाज अहमद, इत्यादि सैकड़ो की संख्या में रोजेदार उपस्थित हुए। मगरिब की अजान एम एस वली ने दी। जिसे सुनकर रोजादरों ने इफ्तार किया। देश दुनिया और राज्य की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारगी, हिंदू मुस्लिम एकता की दुआ मांगी गई। आयोजन में शाह फैसल…
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने कल्पना सोरेन के कंधे पर हाथ रखकर उनका स्वागत किया। इससे पहले कल्पना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह तथा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कल्पना सोरेन ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी…
तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां : केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह भारत के धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक ताने-बाने को खतरे में डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर भी हमला बोला, जिसने 2019 के चुनाव में राज्य की 20 लोकसभा सीट में से 19 सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में करोड़ों लोग डर और आशंका में जी रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का विश्व समुदाय के सामने भारत की…
5000 से ज्यादा पन्नों की है चार्जशीट रांची : ईडी ने जांच पूरी करते हुए मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट बिनोद सिंह समेत अन्य पांच पर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसके बाद बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई है। चार्जशीट तकरीबन पांच हजार पन्नों की जमा की गई है। जिसके अधार पर कोर्ट को जानकारी दी गयी कि लैंड स्कैम के माध्यम से कैसे मनी लॉन्ड्रिंग के…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को केंद्र पर उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बांड योजना को रद्द किये जाने के बाद न्यायपालिका पर “दबाव” डालने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या नरेन्द्र मोदी सरकार को स्वतंत्र और मजबूत न्यायपालिका मंजूर नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा समेत कुछ अन्य वकीलों की ओर से प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर न्यायपालिका पर दबाव डालने और अदालतों को बदनाम करने…
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की शनिवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात हुई। इस मौके पर सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की मुलाकात अहम बताया जा रहा है। सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई तरह अटकलें लगाई जा रही हैं। लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।