Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- 6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज
- निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
- जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित
- रांची में छठ घाटों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तीन फीट से अधिक गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग : उपायुक्त
- रांची में जमानत पर छूटे अपराधियों की खैर नहीं, कच्चा-चिट्ठा तैयार करेगी पुलिस
- सामाजिक समरसता, सद्भाव ही समाज की असली ताकत: नीतीश
- ईरान ने दुनिया को दिखाई अपनी नई भूमिगत मिसाइल सिटी
- नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा युगे युगीन भारत संग्रहालय, मौदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Author: News Maati
अगरतला, एजेंसियां : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सात अप्रैल से त्रिपुरा की दो-दिवसीय यात्रा पर रहने और दो लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान के तौर पर आठ अप्रैल को एक रैली को संबोधित करने एवं रोडशो का नेतृत्व करने की संभावना है। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी नेता ने कहा कि शाह की प्रस्तावित यात्रा के दौरान उनके पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करने की भी संभावना है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमित रक्षित ने कहा, ‘‘अमित शाह सात अप्रैल को मिजोरम…
गाजीपुर : यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। अब मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने बांदा के डीएम को चिट्ठी लिखकर अपने पिता के शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराने की याचिका दी है। उमर ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने को कहा है।माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। अब डॉक्यूमेंटेशन की कार्यवाही हो रही है। डॉक्यूमेंटेशन की कार्यवाही के बाद मुख्तार के शव को वाहन में रखा जाएगा और शव को गाजीपुर के लिए रवाना किया…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल अंतर को पाटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और विशेष रूप से ‘नमो ड्रोन दीदी’ जैसे अभिनव कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया। समाजसेवी और व्यवसायी बिल गेट्स के साथ एक संवाद के दौरान उन्होंने भारत में लैंगिक समानता और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में डिजिटल समावेशन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण तक पहुंच प्रदान करके उनके जीवन को बदलने के लिए अपने दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया।…
रांची : गिरिडीह संसदीय सीट से आजसू ने एक बार फिर चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में विचार-विमर्श के बाद उनके नाम पर सहमति प्रदान की गई। भाजपा ने गठबंधन के तहत गिरिडीह की सीट आजसू के लिए छोड़ी है। इससे पहले 2019 के चुनाव में चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह में चुनाव जीता था। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की सेवा के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया है। विकास का एजेंडा लेकर हम फिर…
मुंबई, एजेंसियां : देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने 3.5 लाख कर्मचारियों को जेनरेटिव कृत्रिम मेधा (जेन-एआई) का प्रशिक्षण दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने जनवरी में घोषणा की थी कि 1.5 लाख कर्मचारियों को विभिन्न कौशल कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया गया है, जिसे भविष्य में कंपनी के लिए सबसे बड़ा अवसर कहा जाता है। कंपनी ने अब अपने जेनएआई में प्रशिक्षण वाले कर्मचारियों की संख्या आधे से अधिक तक पहुंचा दी है।
रांची : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस सीट के लिए दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस बाबत पत्र जारी किया है। झारखंड के अलावा पार्टी ने राजस्थान के बागीडोरा से सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली है। इस सीट पर 20 मई को चुनाव होना है।
पूर्णिया, एजेंसियां : बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे की घोषणा के बावजूद पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र को लेकर घमासान जारी है। पूर्णिया सीट राजद के कोटे में चली गई है, लेकिन पूर्व सांसद और कांग्रेस के नेता पप्पू यादव ने इशारों ही इशारों में यहां से चुनाव लड़ने के संकेत दिए। पप्पू यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में 4 जून को “जनता की भावना के अनुसार” पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का ही झंडा लहराएगा। सीट बंटवारे की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता ने यहां कहा कि जनता ने कांग्रेस का झंडा उनके…
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय और बंधु तिर्की भी मौजूद रहे। इस शिष्टाचार मुलाकात में रांची लोकसभा सीट सहित झारखंड के अन्य लोकसभा सीटों के समीकरणों पर चर्चा की गयी।
मेदिनीनगर : राज्य के जाने-माने राजनीतिज्ञ और पूर्व सांसद इंदरसिंह नामधारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन के जेल जाने से झारखंड के लोग नाराज हैं और इससे बीजेपी की मुश्किल बढ़ सकती है। नामधारी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में देशभर में बीजेपी के खिलाफ माहौल रहेगा। वहीं झारखंड के 14 लोकसभा सीट में बीजेपी अगर आधी सीट पर भी जीत दर्ज कर लेती है तो पार्टी के लिए ये बड़ी बात होगी। झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन को जेल भेजने से लोगों में बीजेपी के प्रति…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव के लिए आगामी पांच अप्रैल को घोषणापत्र जारी कर सकती है और इसके बाद वह देश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं का आगाज करेगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस आगामी तीन अप्रैल से ‘घर-घर गारंटी’ अभियान भी शुरू करेगी जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ के बारे में लोगों को बताएंगे। पार्टी ने ‘घर-घर गारंटी’ अभियान के तहत देश के आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता…