Author: News Maati

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसका एकमात्र उद्देश्य लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पति को जेल में रखना है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया था। उन पर कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति बनाने से संबंधित साजिश में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है।

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 अप्रैल को अहमदाबाद में अनौपचारिक बैठक के लिए 10 आईपीएल टीमों के मालिकों को आमंत्रित किया है।  यह बैठक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच से इतर होगी। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘‘ आईपीएल (टीम) मालिकों को अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का कोई निर्धारित एजेंडा नहीं है। आईपीएल अपने दूसरे महीने में होगा, इसलिए यह सभी हितधारकों के लिए एक साथ आने का अच्छा समय होगा।’’ इस दौरान इस साल के अंत में होने वाली बड़ी नीलामी…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सोमवार को कहा कि देश में नागर विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ कई तरह की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। उन्होंने इसी के साथ ‘एयर कार्गो’ की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर और गौर करने की जरूरत को रेखांकित किया। राष्ट्रीय राजधानी में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के 38वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भल्ला ने निगरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। गृह सचिव ने कहा कि देश के…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी को आयकर विभाग की ओर से 3500 करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने का नोटिस मिलने का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि उस पर 4,600 करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है। उन्होंने यह सवाल किया कि जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा है वही नियम भाजपा पर क्यों लागू नहीं होता? प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस पर 3,567 करोड़ का जुर्माना…

Read More

मुंबई, एजेंसियां : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के पेशेवर प्रबंधन ने बाहरी असंतुलन और अनिश्चितताओं से निपटने की भारत की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार किया है। आरबीआई के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने बैंकों की बैलेंस शीट की समस्याओं को सुधारने में केंद्रीय बैंक की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले भारत में ‘‘बैलेंस शीट की समस्या’’ थी, जबकि आज सरकार और आरबीआई के सहयोगात्मक प्रयास से इसमें सुधार है। सीतारमण ने कहा कि परिसंपत्ति गुणवत्ता प्रबंधन, त्वरित सुधारात्मक…

Read More

वाशिंगटन, एजेंसियां: अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी-यूएसए) ने देश के 20 अलग-अलग शहरों में कार रैलियां निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के प्रति अपनी समर्थन जताया। संस्था ने भारत के लोगों से आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से ज्यादा सीट दिलाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया। ओएफबीजेपी-यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा, ‘‘भारतीय-अमेरिकी समुदाय मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और राजग को 400 सीट से अधिक सीट पर जीतता देखने के लिए बेहद उत्साहित है।’’

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : देश की दूसरी बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री मार्च में सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 65,601 इकाई रही। कंपनी ने मार्च 2023 में 61,500 वाहन बेचे थे। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने मंगलवार को बिक्री आंकड़े जारी किए। वाहनों की घरेलू थोक बिक्री पिछले महीने पांच प्रतिशत बढ़कर 53,001 इकाई रही। यह एक साल पहले इसी महीने में 50,600 इकाई थी। निर्यात मार्च में 16 प्रतिशत बढ़कर 12,600 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 10,900 इकाई था। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 7,77,876…

Read More

नई दिल्ली : वैश्विक इंजीनियरिंग दिग्गज रोल्स-रॉयस ने लागत में भारी कटौती के तहत वैश्विक स्तर पर 2,500 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना की घोषणा की है। बीपी के पूर्व कार्यकारी तुफान एर्गिनबिल्गिक ने जनवरी में रोल्स-रॉयस के सीईओ के रूप में पदभार संभाला था, जब उन्होंने प्रतिष्ठित विमान इंजन निर्माता को एक बर्निंग प्लेटफॉर्म बताकर कंपनी के कर्मचारियों को चौंका दिया था, जिसका संचालन अस्थिर था। कंपनी दुनिया भर में 42,000 लोगों को रोजगार देती है, जिसमें से लगभग आधा कार्यबल यूके में स्थित है। जब कोरोना महामारी के दौरान एयरलाइंस बंद हो गई थी तब…

Read More

जयपुर: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी उम्मीदवार एवं दो बार के सांसद स्वामी सुमेधानंद के साथ सीकर लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। श्री शाह ने सीकर में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत सायं सवा पांच बजे कल्याण जी मंदिर से रोड शुरू करके की। रोड शो में उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी उम्मीदवार सुमेधानंद शर्मा थे। रोड शो शहर के कल्याण जी मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, जाट बाजार होते हुए तापडिया बगीचे…

Read More

नई दिल्ली : बैंक ऑफ इंडिया को आयकर विभाग की आकलन इकाई से निर्धारण वर्ष 2016-17 से संबंधित 1,127.72 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है। बैंक को वर्ष 2016-17 से संबंधित आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 156 के तहत एक डिमांड नोटिस मिला है, जिसमें कुछ अस्वीकृतियां की गई हैं। बैंक ऑफ इंडिया ने कहा, “बैंक निर्धारित समय-सीमा के भीतर उक्त आदेश के खिलाफ आयकर आयुक्त (अपील), नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (एनएफएसी) के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। अपीलीय प्राधिकारियों की प्राथमिकता/आदेशों को देखते हुए बैंक का मानना है कि उसके पास मामले में अपनी स्थिति…

Read More