Author: News Maati

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर कोर्स के कोर्डिनेटर डॉ विनय भरत के लिए सोमवार को डिपार्टमेंटल विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के छात्र ग्लैड केरकट्टा और अमन साहू ने ई एल एल के एक कमरे से शुरुआत से लेकर एक लैविश डिपार्टमेंट में तब्दील करने तक की यात्रा को याद करते हुए शिक्षकों के समर्पण के प्रति अपना आभार प्रकट किया। विदाई समारोह में डॉ विनय भरत ने कहा कि सृजनशील व्यक्तित्व को अपनाना जरूरी है। ऐसे में आप बंजर भूमि को फूलों से भर सकते हैं।…

Read More

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 1,070 रुपये के उछाल के साथ 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये के उछाल के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि अधिकतम तापमान में वृद्धि का गेहूं की तैयार फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल से जून की अवधि के दौरान देश में अत्यधिक गर्मी पड़ेगी जिसका सबसे बुरा प्रभाव मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर पड़ने की आशंका है। महापात्र ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में इस समय तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और अगले सप्ताह इसके 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। चूंकि राज्य में गेहूं की कटाई का 90 फीसदी काम पूरा…

Read More

रांची : भाजपा  के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को इंडी ठगबंधन पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि देश के सारे भ्रष्टाचारी आज रैली कर भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। पर  इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जितना हमला कर लें वे भ्रष्टाचार के खिलाफ पीछे हटने वाले नहीं। जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालों को इसे पाई-पाई लौटाना ही होगा। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इंडी ठगबंधन घोटालेबाजों की…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की याचिका पर सोमवार को दिल्ली के प्रधान सचिव (वित्त) को नोटिस जारी किया। ‘आप’ सरकार ने आरोप लगाया कि अधिकारी दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के लिए आवंटित राशि जारी नहीं कर रहे हैं। प्रधान न्यायधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी द्वारा यह तर्क दिए जाने के बाद उप राज्यपाल (एलजी) को नोटिस जारी नहीं किया कि धन आवंटन में एलजी की भूमिका नहीं है और यह जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के वित्त विभाग की है। पीठ में न्यायमूर्ति जे.बी.…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय सेना की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले सूबेदार थानसिया का 102 साल की उम्र में निधन हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। थानसिया ने कोहिमा की लड़ाई में अहम योगदान दिया और मित्र राष्ट्र की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। सेना के भूतपूर्व सैनिक मूल रूप से मिजोरम के निवासी थे और 31 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उनके उल्लेखनीय जीवन को कोहिमा की लड़ाई में उनकी वीरता, द्वितीय विश्व युद्ध के अहम मोर्चे पर उनकी भूमिका और जेसामी…

Read More

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश का रक्षा निर्यात स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘पहली बार’ 21,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ‘अभूतपूर्व बुलंदी’ पर पहुंच गया है। उन्होंने सेाशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय रक्षा निर्यात अभूतपूर्व बुलंदी पर पहुंच गया है और यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।’’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत रक्षा…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाये जाने से पहले जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल को यहां की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर और ‘मैं भी केजरीवाल’ लिखी टी-शर्ट पहने हुए जेल के प्रवेश द्वार के बाहर एकत्रित हुए। केजरीवाल को जेल संख्या-2 में रखे जाने की संभावना है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कानून…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें विमान में सवार होने के बाद उड़ान की रवानगी में लंबा विलंब होने पर यात्रियों को हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार के जरिये बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का नवीनतम निर्देश हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ और उड़ान में देरी के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में आया है। कई बार यात्री विमान में सवार होने के बाद भी लंबे समय तक फंस जाते हैं। हसन ने बीसीएएस के 38वें स्थापना दिवस समारोह में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हवाई…

Read More

पटना, एजेंसियां : राष्टीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सोमवार को बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ बिहार के सारण जिले में स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘बाबा हरिहरनाथ और सारण की जनता जनार्दन दोनों का आशीर्वाद प्राप्त किया आज। अभिभूत हूं आप सबों से मिले असीम प्यार एवं आशीर्वाद से, ह्रदय से आभार। जय बाबा हरिहरनाथ। जय सारण। जय बिहार। जय राजद। जय ‘इंडिया’ गठबंधन ।’’ राजद सूत्रों का कहना है कि…

Read More