Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गरीबी घटाने में जुटी मोदी सरकार, अराजकता फैलाने में लगी कांग्रेस: त्रिवेदी
- पिठौरिया में हथियार के बल पर घर में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
- आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल सचिव को भेजा समन
- झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही अरेस्ट और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे
- राहुल गांधी को जीवन भर नकली PM बनाए रखें, INDI गठबंधन के जन-महाभियोग पर BJP का तंज
- रामपुर जेल से रिहा होने से पहले ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार
- दीपावली और छठ पर रेलवे चलाएगा सात जोड़ी विशेष ट्रेनें, जानें रूट
- रांची में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के छह अपराधी गिरफ्तार
Author: News Maati
नयी दिल्ली : आध्यात्मिक जगत की जानी मानी हस्ती सद्गुरु जग्गी वासुदेव की सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।ईशा फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की, मस्तिष्क में ‘जीवन-घातक’ रक्तस्राव होने के कारण रविवार, 17 मार्च को एक निजी अस्पताल में सर्जरी की गई थी। एक आधिकारिक बयान में ईशा फाउंडेशन ने कहा, “सद्गुरु अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।”66 वर्षीय सद्गुरु ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘मिट्टी बचाओ’ और ‘रैली फॉर…
कोलकाता, एजेंसियां : कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने बृहस्पतिवार को कहा कि नगर निगम गार्डन रीच में ढही इमारत के मलबे में तब तक तलाश और बचाव अभियान जारी रखेगा, जब तक कि आखिरी शव बरामद न हो जाए। हकीम ने यह यह घोषणा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा 72 घंटे तक तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद बुधवार शाम को इसे बंद करने की घोषणा की। अवैध निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत आसपास के घरों पर गिरने से उसके मलबे में दबकर 10 लोगों की जान चली गई और 17 अन्य घायल हुए हैं। एनडीआरएफ के अभियान को…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को निवेशकों की पूंजी 5.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 539.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछलकर 72,641.19 अंक पर बंद हुआ। बाजार में इस तेजी की वजह से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 5,72,752.79 करोड़ रुपये बढ़कर 3,79,85,669.12 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजार में तेजी का यह लगातार दूसरा दिन रहा। इसके पहले कुछ दिन तक बाजार में गिरावट का दौर रहा था।
नयी दिल्ली, एजेंसियां : नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। बांसुरी स्वराज भाजपा की दिवंगत नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बांसुरी स्वराज ने सीतारमण से मुलाकात की।’’ स्वराज को नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जिसका प्रतिनिधित्व पिछले 10 वर्ष से भाजपा की मीनाक्षी लेखी कर रही थीं. स्वराज पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही है
नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने चुनावी बॉण्ड के संबंध में अपने पास मौजूद सारी जानकारी निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा दी है। शीर्ष अदालत में दाखिल एक अनुपालन हलफनामे में एसबीआई के अध्यक्ष ने कहा कि साइबर सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों के बैंक खाते की पूरी संख्या और केवाईसी के विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए। हलफनामे में कहा गया है कि एसबीआई ने जानकारी का खुलासा किया है, जिसमें बॉण्ड के खरीदार का नाम, उसका मूल्य और विशिष्ट संख्या, इसे भुनाने वाली पार्टी…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सचिवालय सुरक्षा बल में कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन की भर्ती के लिए 16,185 अभ्यर्थियों के वास्ते 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है। आयोग द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (सामान्य ड्यूटी) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी।एसएससी ने एक नोटिस में कहा, ‘‘ हालांकि, उपरोक्त परीक्षा की समीक्षा में कई स्थानों पर…
पटना : साल 2024 की होली भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाली है। इस दिन भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ रिलीज हो रही है। फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में होगी। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव खतरनाक एक्शन स्टंट करते नज़र आने वाले हैं। खेसारी लाल यादव उन स्टार्स में से हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। खेसारी के इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस को भी बेसब्री से है। खेसारी की फिल्म फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के निर्माता अमित कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता और उमा…
चेन्नई: एक हैरानी भरे फैसले में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह रूतुराज गायकवाड़ को गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। आईपीएल ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलना है । आईपीएल ने ट्रॉफी के साथ सभी कप्तानों की तस्वीर जारी करते हुए लिखा ,‘‘ पेश है चेन्नई सुपर किंग्स के नये कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ।’’ भारत के लिये छह वनडे और 19 टी20 मैच खेल चुके रूतुराज 2020 में सीएसके…