Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से लागू हुए 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर
- राजनीति के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान बंद मत कीजिए,रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली का कारोबारियों ने किया विरोध
- गरीबी घटाने में जुटी मोदी सरकार, अराजकता फैलाने में लगी कांग्रेस: त्रिवेदी
- पिठौरिया में हथियार के बल पर घर में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
- आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल सचिव को भेजा समन
- झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही अरेस्ट और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे
- राहुल गांधी को जीवन भर नकली PM बनाए रखें, INDI गठबंधन के जन-महाभियोग पर BJP का तंज
- रामपुर जेल से रिहा होने से पहले ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार
Author: News Maati
बोकारो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या ऐसे नेता को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए, जिसकी प्रशंसा एक ‘दुश्मन’ कर रहा हो। वह पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के राहुल गांधी की प्रशंसा में दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे। झारखंड के बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कहा, ‘‘पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा है कि पुलवामा और उरी हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल थे। यही फवाद हुसैन प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं…
रांची/ धनबाद : ‘अबकी बार 400 पार’ हमारा लक्ष्य और संकल्प है। हमारे इस लक्ष्य से विपक्ष परेशान है। महागठबंधन का सिर्फ नाम बदला है चरित्र नहीं। जब भी 400 पार की बात होती है तो जेएमएम-कांग्रेस के पसीने छूट जाते हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए झारखंड की जनता अपने प्यार, आशीर्वाद, साथ व सहयोग से 13 फूल और 1 फल को दिल्ली भेजने का काम करेगी। उम्मीदों और आकांक्षाओं का सबसे विश्वसनीय प्रतीक नरेंद्र मोदी हैं ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने टुंडी उच्च विद्यालय मैदान, टुंडी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा गिरिडीह लोकसभा…
रांची: हिंदुस्तान टाइम्स ने हॉपवेल हॉस्पिटल को प्रोवाइडर्स ऑफ झारखंड अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया है। यह सम्मान झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के हाथों दिया गया। उच्चतम पेशेंट केयर सेवाएं, अस्पताल संचालन तथा आयुष्मान क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान मिला। रांची के बीएनआर चाणक्या होटल में आयोजित कार्यक्रम में हॉपवेल हॉस्पिटल को पुरस्कृत किया गया। मौके पर हॉपवेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर शाहबाज आलम ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे हॉस्पिटल को यह अवार्ड मिला। यह अवॉर्ड डॉक्टर शाहबाज आलम के पिता सद्रुद्दीन अहमद तथा माता हुस्ना आरा खातून ने लिया। अवार्ड मिलने पर…
जमशेदपुर : झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में प्रचार करने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमशेदुपर पहुंचे। यहां जनसभा में उन्होंने कहा कि आज मैं यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में आया हूं। आज से 35 साल पहले जमशेदपुर में टाटा स्टील में नौकरी करता था। 1989 से 1992 तक नौकरी की। साकची में रहता था। मेरा नाता है लेकिन मोदीजी वाला नहीं। मैं जेल से सीधा आपके बीच आया हूं। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे मोहलत दी कि चुनाव प्रचार करो। पीएम ने पूरी ताकत लगाई की बेल ना मिले लेकिन हनुमान जी के आशीर्वाद से बेल मिली।…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में इंडिया गठबंधन की जनसभा हुई। इसमें कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा कि केंद्र ने साजिश की, लेकिन केजरीवाल जनता के बीच हैं। चुनाव से पहले बीजेपी ने षड्यंत्र किया ताकि हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार न कर सकें। उन्होंने झारखंड में कल्याणकारी योजनाओं की गंगा बहाई। सबके लिए काम किया। 4 साल में जमकर काम हुआ। कल्पना सोरेन ने कहा कि 4 साल पहले आपके जनादेश से गठबंधन की सरकार बनी। तभी कोरोना आ गया। हेमंत सोरेन मजदूरों को वापस लाए। बस ट्रेन और हवाई जहाज से घर लाए। देखा की कैसे किसान भाई…
मोतिहारी (बिहार): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बाबासाहब भीमराव आंबेडकर नहीं होते तो पंडित जवाहरलाल नेहरू अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को आरक्षण नहीं मिलने देते। प्रधानमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति और सनातन विरोधी सोच के साथ खड़ा है और चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही इन सभी को बड़ा झटका लगेगा। बिहार के पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘बाबासाहब आंबेडकर ना होते तो नेहरू जी एससी-एसटी को आरक्षण…
मुंबई : ऋतिक रोशन और सुजैन खान साल 2000 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने लव मैरिज करी थी। शादी के बाद दोनों दो बेटे का माता-पिता भी बने। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 को तलाक लेकर अलग हुए। तलाक के बाद दोनों ने अभी दुसरी शादी तो नहीं करी हैं। लेकिन दोनों ही अभी रिलेशनशिप में हैं। ऋतिक अभी सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो वही सुजैन अभी अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच सुजैन खान से जुड़ी एक बडी खबर आई हैं। खबरों के मुताबिक ऋतिक से तलाक के…
रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को शो-कॉज जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जब से धनबाद लोकसभा क्षेत्र से ढुल्लू महतो को प्रत्याशी घोषित किया गया है, सांगठनिक कार्य और चुनाव कार्य में उनकी रुचि नहीं दिख रही है। क्षेत्र में उनकी ओर से पार्टी के खिलाफ नकारात्मक बातें बोली जा रही है। इससे जनता के बीच गलत संदेश जा जा रहा है। इस कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार शो-कॉज नोटिस गया है। राज सिन्हा को दो दिनों के…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।” साल 1984 से 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की 1991 में एक चुनाव अभियान के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी।
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया में काफी बदलाव आया है और गठबंधन के पक्ष में ‘शांत लहर’ (अंडरकरंट) चल रही है जो लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगी। खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में ‘‘नफरत एवं विभाजन’’ फैलाते हैं। कांग्रेस प्रमुख…