Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज फिर दिल्ली में ठगों का मेला, भाजपा ने पोस्टर जारी कर महारैली से पहले विपक्ष पर साधा निशाना
- आज से लागू हुए 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर
- राजनीति के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान बंद मत कीजिए,रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली का कारोबारियों ने किया विरोध
- गरीबी घटाने में जुटी मोदी सरकार, अराजकता फैलाने में लगी कांग्रेस: त्रिवेदी
- पिठौरिया में हथियार के बल पर घर में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
- आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल सचिव को भेजा समन
- झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही अरेस्ट और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे
- राहुल गांधी को जीवन भर नकली PM बनाए रखें, INDI गठबंधन के जन-महाभियोग पर BJP का तंज
Author: News Maati
बेतिया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। सरकार बनते ही राहुल गांधी एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। रक्षाबंधन के दिन गरीब बहनों के खाते में एक लाख रुपये भेजे जाएंगे। प्रति परिवार दो सौ यूनिट फ्री बिजली और पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। पश्चिम चंपारण के लौरिया के साहूजैन स्टेडियम में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने वाल्मीकिनगर से राजद प्रत्याशी दीपक यादव को जिताने की अपील की। तेजस्वी ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार पलटे नहीं हैं, उन्हें…
गाजीपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का बिना नाम लिए कहा कि विपक्ष के प्रत्याशी को यह बता दो कि 56 इंच का सीना है। अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है, समझ में आ जाएगा। यह गंगा माता, गौ माता, भगवान राम का चुनाव है। कंस के कुल का खात्मा होकर रहेगा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह यदुवंशियों की हत्या करने वालों के कब्र पर जाकर फूल चढ़ाने का काम करते हैं।…
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अजरबेजान से लगती सीमा से उनका हेलीकॉप्टर लौट रहा था। घने कोहरे और पहाड़ी इलाका होने के कारण यह हादसा हुआ। अधिकारियों का कहना है कि हादसे से रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियान की जान खतरे में है। हादसे की रिपोर्ट चिंताजनक है लेकिन हम अभी भी आशावान हैं। तबरीज मस्जिद के इमाम अयातुल्ला अल-हाशमी और पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती भी हेलीकॉप्टर में थे। ईरान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक खराब मौसम के…
रांची। राजधानी रांची में रविवार को दोपहर दो बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। झारखंड में 25 मई तक गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 23 मई को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती…
धनबाद। झारखंड में एनडीए गठबंधन प्रचंड विजय की ओर है। परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले इंडी एलायंस को हर तरफ जनता नकार रही है। झारखंड में भी इनका सूपड़ा साफ होना तय है। जेएमएम और कांग्रेस का चरित्र एक समान है। यह बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को पानी टंकी मैदान पत्थलगडिया, बाघमारा में आयोजित मिलन समारोह में कही। महतो ने कहा कि इंडी एलायंस परिवारवाद का गठबंधन है। इनकी प्राथमिकता राज्य और राष्ट्र का विकास नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने की है। ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियां इनके भ्रष्टाचार…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखा है कि पूर्वी सिंहभूम में उनके साथ स्थानीय संगठन के जरिए सुनियोजित तरीके से अपमानित किया जा रहा था और उन्हें कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा था। उनके समर्थकों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा था। कुणाल ने लिखा है कि इसकी सूचना उन्होंने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को दी थी। साथ ही इसकी जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी को भी दी थी। उन्होंने लिखा है कि…
रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड के हिसाब से दूसरे चरण में तीन संसदीय सीट पर वोटिंग होगी। इसमें चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान होना है। इन तीनों सीट पर कुल 54 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव के मैदान में खड़े इन प्रत्याशियों में एक दर्जन से अधिक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है, जनता के बीच सियासी जंग को जीतने के लिए पहुंचे इन माननीयों के द्वारा दाखिल खुद के शपथपत्र बताने के लिए काफी हैं कि ये आज के धनकुबेर हैं। जिनकी संपत्ति ना केवल अपने नाम पर बल्कि पत्नी एवं…
रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना में रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। संजय सेठ पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला दर्ज अरगोड़ा सीओ ने चुटिया थाना में दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को चुटिया में रोड शो हुआ था। इस मामले में डीएसपी सिटी कुमार वेंकटेश रमन ने कहा कि संजय सेठ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उनपर सीओ अरगोड़ा ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पूरे मामले की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि तृणमूल ये कहकर राजनीति में आई थी कि मां, माटी, मानुष की रक्षा करेगी। आज तृणमूल मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है।रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम और इस्कॉन के खिलाफ अफवाह फैला रही हैं ममता : रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम और इस्कॉन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए मोदी ने…
बलिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलिया से लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में रविवार को दूबे छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मथुरा की ओर इशारा करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम के बाद मथुरा में अब श्रीकृष्ण की बारी है। भगवान राम अयोध्या में मुस्करा रहे हैं। मथुरा में भगवान कृष्ण भी मुस्कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीस-पच्चीस परिवारों ने ठेकेदारी चलाई कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उन्हीं के परिवार का व्यक्ति बनेगा। गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी ने इस मिथक को तोड़ा। वर्ष…