Author: News Maati

नयी दिल्ली:  नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता और लाल सागर में संवेदनशील स्थिति के बीच कहा कि भारतीय नौसेना को राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध की दृष्टि से तैयार रहना चाहिए। यहां नौसेना मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा माहौल और नौसेना द्वारा अपेक्षित परिणामी कार्रवाइयों के बारे में गहराई से जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की समुद्री शक्ति की प्राथमिक अभिव्यक्ति के रूप में, ‘‘भारतीय नौसेना का उद्देश्य कभी भी, कहीं…

Read More

पटना:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने राज्य की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पवन सिंह को पार्टी के फैसले के खिलाफ काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने पर तत्काल प्रभाव से भाजपा से निलंबित कर दिया गया है।

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को एकजुट रखने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की रणनीति के तहत इस लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया है। खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह पार्टी की ओर से ‘‘अविश्वास’’ को नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में प्रभाव रखने वाले अन्य दलों को पर्याप्त मौका देते हुए संयुक्त विपक्ष की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह समझौता किया गया।’’ खरगे ने प्रियंका गांधी वाद्रा को पार्टी की ‘‘पूंजी’’ और…

Read More

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में सूरत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक के मोबाइल से पाकिस्तान से तार जुड़े होने के सबूत मिले हैं। मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। आरोप है कि गिरफ्तार युवक अशोक सुथार उर्फ अबू बकर किसी कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा हुआ है। इससे पहले एक मौलवी के मोबाइल से चैट मिली। जिसमें देश भर के प्रमुख नेताओं को मारने की योजना होने का उल्लेख मिला। सूरत की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मौलवी को गिरफ्तार किया है। उसी के सम्पर्क में आने के चलते सूरत पुलिस ने अशोक सुथार…

Read More

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के उप स्वरूप केपी.2 से 290 और केपी.1 से 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कोविड-19 के ये दोनों उप स्वरूप सिंगापुर में संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ये दोनों जेएन1 स्वरूप के उप स्वरूप हैं और इनका संबंध अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और गंभीररूप से बीमार होने से नहीं है। सूत्रों ने कहा कि इसलिए चिंतित होने या घबराने का कोई कारण नहीं है। विषाणु के स्वरूप में तेजी से…

Read More

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोविड-19 के सब वैरिएंट KP.2 से 290 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं दूसरी ओर KP.1 वेरिएंट के कारण 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि बीते दिनों इन दोनों वेरिएंट के कारण ही सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी और अब इस वेरिएंट के मामले भारत में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के ये दोनों ही वेरिएंट JN-1 वेरिएंट के सब वेरिएंट हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों…

Read More

पटना। बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को भाजपा ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया है। पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। पत्र में कहा गया है कि दल…

Read More

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। चौहान ने भाजपा उम्मीदवारों रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी का चोला पहनकर केजरीवाल भ्रष्टाचार वाल बन गए हैं और उन्हें ‘2 जून की रोटी’ जेल में ही नसीब होगी। उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। काली कमाई के अंबार…

Read More

बेंगलुरु। एनआईए को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने इस मामले में एक इंजीनियर को आंध्र प्रदेश के आनंतपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर 1 मार्च को बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे विस्फोट के सिलसिले में तेलंगाना में ट्रांजिट में था। एनआईएने रायदुर्गम में एक पूर्व स्कूल प्रिंसिपल के घर की भी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान, उन्होंने प्रिंसिपल के छोटे बेटे सोहेल को हिरासत में लिया, जो बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार, सोहेल के बैंक खाते में काफी मात्रा में पैसा जमा…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी के डॉ. संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। लेकिन, आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं। सीएम योगी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। कांग्रेस और सपा की सरकारों ने महिलाओं के साथ क्या किया, केवल उपेक्षा और असुरक्षा। इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है। इंडी गठबंधन वाले महिला आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि दस साल…

Read More