Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज फिर दिल्ली में ठगों का मेला, भाजपा ने पोस्टर जारी कर महारैली से पहले विपक्ष पर साधा निशाना
- आज से लागू हुए 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर
- राजनीति के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान बंद मत कीजिए,रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली का कारोबारियों ने किया विरोध
- गरीबी घटाने में जुटी मोदी सरकार, अराजकता फैलाने में लगी कांग्रेस: त्रिवेदी
- पिठौरिया में हथियार के बल पर घर में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
- आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल सचिव को भेजा समन
- झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही अरेस्ट और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे
- राहुल गांधी को जीवन भर नकली PM बनाए रखें, INDI गठबंधन के जन-महाभियोग पर BJP का तंज
Author: News Maati
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया में काफी बदलाव आया है और गठबंधन के पक्ष में ‘शांत लहर’ (अंडरकरंट) चल रही है जो लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगी। खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में ‘‘नफरत एवं विभाजन’’ फैलाते हैं। कांग्रेस प्रमुख…
रांची : झारखण्ड छात्र मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० क्षिति भूषण दास से मिलकर छात्राओं से संबंधित समस्याओं दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि छात्राओं को जो मेस का खाना दिया जा रहा है वह स्वास्थ के लिहाज से काफी नुकसानदेह है, अतः मेस की व्यवस्था में सुधार किया जाए अथवा मेस संचालक को बदल दिया जाए। वहीं, छात्राओं के मेस के व्यवस्था को वैकल्पिक किया जाए। जो छात्राएं मेस का खाना नही खाना चाहें, उसे विश्वविद्यालय की ओर से बाध्य न किया जाए। इसके अलावा…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे 17 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। ये सभी जंगल से लौट रहे थे तभी रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गया। वाहन में तकरीबन 25 लोग सवार थे। ये सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे। मृतकों में 14 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। घटना कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव की है। बताया जा रहा है कि सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे…
नई दिल्ली : एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने हाल ही में केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक की जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया है। बिना शर्त माफी मांगने के बाद, दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के…
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और चार जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने एक मिथक पैदा किया है कि भाजपा दक्षिणी राज्यों में कोई ताकत नहीं है या वहां उसकी मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव को देखिए। तब भी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही थी। एक बार फिर, मैं यह कहता हूं : इस बार दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा…
गिरिडीह : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहीं हैं। उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी वोटिंग के बीच उन्होंने मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। उनकी जीत के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह तो 4 जून को ही पता चलेगा। कहा कि सड़क, सिंचाई, पेयजल और डिग्री कॉलेज यहां के लोगों की मांग है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए जब मैं यहां आई, तो लोगों ने बताया कि यहां डिग्री कॉलेज नहीं है। मैं…
रांची: झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सोमवार पूर्वाह्न नौ बजे तक लगभग 10.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोकसभा की तीन सीट चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के साथ-साथ गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। एक अधिकारी ने बताया, ”गांडेय विधानसभा सीट पर पूर्वाह्न नौ बजे तक 10.37 प्रतिशत मतदान हुआ।” जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत कुल 11 उम्मीदवार गांडेय विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। भारतीय…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में आ रही खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। खबरों के अनुसार राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के रविवार को देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की आशंका है, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है और लोगों से प्रार्थना करने की अपील की गई है।
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान आरंभ होने के बाद सोमवार को कहा कि जनता विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 49 सीट पर मतदान हो रहा है। इसमें रायबरेली लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है जहां से राहुल गांधी खुद कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
नयी दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला “टुकड़े-टुकड़े” विचारधारा को बढ़ावा देने वालों और “भारत माता की जय” के नारे लगाने वालों के बीच है। कांग्रेस ने तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस संसदीय क्षेत्र में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगुसराय सीट पर कुमार के खिलाफ मिली…