Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
Author: News Maati
‘भारत सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक विकास का लॉन्च पैड’, ऑकलैंड में पीएम मोदी ने निवेशकों को दिया न्योता
ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ खेल और कारोबार जगत से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक विकास का लॉन्च पैड है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दी है और महज नौ महीनों में मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।…
रांची। कांग्रेस के सीनियर नेता और हेमंत सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नाराजगी की चर्चाओं के बीच सरकारी गाड़ी छोड़कर अपनी गाड़ी से चलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को इस संदर्भ में उनसे जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने पीछे इशारा करते हुए कहा कि काफिले में सभी सरकारी गाड़ियां हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वे सरकारी गाड़ी पर क्यों नहीं चल रहे हैं। उनकी बातों को नाराजगी के तौर पर लिया जा रहा है। इस बीच, देर शाम वे सरकारी वाहन से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और लगभग एक घंटे बिताया। इस दौरान उन्होंन…
नई दिल्ली। जिंदल स्टील ग्रुप के वाइस चेयरमैन वी.आर. शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद भारत स्टील निर्माण में वैश्विक स्तर पर पूरी तरह प्रतिस्पर्धी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का 30 करोड़ टन कच्चे स्टील के उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरी तरह से पहुंच के भीतर है। इसी विजन को साकार करने के लिए उन्होंने झारखंड के लिए 71,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया, जिसमें ग्रीन स्टील के लिए परमाणु और सौर ऊर्जा प्लांट शामिल हैं।2,000 मेगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली पैदा करेंगी, जो हमें ग्रीन स्टील बनाने में मदद करेगी. जहां कई…
पटना। बिहार में संगठित अपराध के जरिए अवैध संपत्ति बनाने वाले माफिया गिरोह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के निशाने पर हैं। ईओयू राज्य के करीब आधा दर्जन गिरोह, अपराधकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पहले चरण में जमीन और बालू के अवैध कारोबार से जुड़े करीब गिरोहों को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर व्यापक छापेमारी की जाएगी। इसके बाद अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईओयू ने ऐसे संगठित गिरोहों की पहचान के लिए तय मानकों के आधार पर सूची तैयार की है। कुछ…
पटना। बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार ने पटना, मुजफ्फरपुर, सारण और गया के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट) अध्ययन कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व सरकार ने कोर क्षेत्र के लिए अलग से जमीन अधिग्रहण करने का निर्णय लिया था। इसी के आलोक में यह पत्र जारी किया गया है। पत्र में विभाग ने स्पष्ट किया है…
रांची। कांग्रेस के सीनियर नेता और हेमंत सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नाराजगी की चर्चाओं के बीच सरकारी गाड़ी छोड़कर अपनी गाड़ी से चलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को इस संदर्भ में उनसे जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने पीछे इशारा करते हुए कहा कि काफिले में सभी सरकारी गाड़ियां हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वे सरकारी गाड़ी पर क्यों नहीं चल रहे हैं। उनकी बातों को नाराजगी के तौर पर लिया जा रहा है। इस बीच, देर शाम वे सरकारी वाहन से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और लगभग एक घंटे बिताया। इस दौरान उन्होंन…
रांची। भाजपा ने एक बार फिर से अपने वरिष्ठ नेताओं को जिलों में भेजने की योजना बनाई है। इससे पहले जिला स्तर पर नियुक्त संगठन प्रभारी वहां की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को दे चुके हैं। अब मंडल स्तर पर संपर्क करने और वहां संगठन मजबूत करने की पहल की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विधानसभा चुनाव से तीन वर्ष पहले ही संगठन को प्रत्येक परिवार से संपर्क करने की योजना बनाई है। बूथ स्तर पर भाजपा अपनी पहुंच बढ़ाकर जमीनी फीडबैक लेने में लगी है। पिछले कुछ सालों से सर्वे करने वाली एजेंसी के…
रांची। इनर व्हील क्लब रांची साउथ का 18वां इंस्टॉलेशन समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वर्ष 2026-27 के लिए रंजना शुक्ला को क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इनर व्हील जैसी महिला संचालित संस्थाएं समाज के विकास, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों की संख्या नहीं, बल्कि सेवा का समर्पण किसी संस्था…
चतरा । झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार यादव की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना के विरोध में गुरुवार शाम से शुरू हुआ सड़क जाम शुक्रवार को भी शाम चार बजे समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, हादसे के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी और चतरा-हजारीबाग सड़क पर कोयले की ढुलाई पर पूर्ण रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे। आंदोलन के कारण चतरा-हजारीबाग और चतरा-टंडवा-रांची मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों सड़कों पर वाहनों की लंबी…
लखनऊ/अयोध्या । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्हीं लोगों ने अयोध्या के पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था।अयोध्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, इन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था।” उन्होंने आगे कहा, “आप सोचिए, क्या कोई जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा। क्या सरकारें…