Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
- भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर
Author: News Maati
हनोई । वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुछ घंटे पहले फु क्वोक द्वीप…
रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विभिन्न सप्लाई एरिया बोर्ड में कार्यरत मानव दिवस एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि श्रमिकों की जान भगवान भरोसे है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद विभाग और संबंधित एजेंसियां सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर नहीं हैं। शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अजय राय ने कहा कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न सप्लाई एरिया बोर्डों में आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में कई कर्मियों…
रामगढ़। रक्षाबंधन का त्यौहर इस बार डाक विभाग अनोखे तरीके से मना रहा है। विभाग ने त्योहार से पहले ही बहनों को सौगात दी है। इस रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों को मात्र 70 रुपये में देश में कहीं भी राखी भेज पाएंगी। डाक विभाग की ओर से इस विशेष पहल की घोषणा की गई है। 70 रुपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के किसी भी कोने में हस्तनिर्मित राखी भेजी जा सकती है। डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। साथ ही पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना और डाक…
धनबाद। सीआईएसएफ के नव-पदस्थापित धनबाद डीआईजी राजीव मिश्रा ने शुक्रवार की शाम सिजुआ और कतरास क्षेत्र के विभिन्न इलाके का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले सिजुआ क्षेत्र के लोयाबाद व जोगता थाना क्षेत्र के 22/12 पहुंचे। लोयाबाद थाना क्षेत्र के ही एसबीसी रेलवे साइडिंग में सुरक्षा व कोयला रैक लोडिंग व्यवस्था का जायजा लिया। कतरास क्षेत्र के कांटा पहाड़ी में विशेष रूप से दौरा किया, जहां पिछले माह भू-धंसान की चपेट में आने से एक केंपर सीधे गहरे पानी में गिर गया था। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। डीआईजी ने इस बेहद संवेदनशील और खतरनाक स्थल…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल सिस्टम) के तहत चार नई सेवाओं होम रजिस्ट्रेशन, भूमि संबंधी आॅनलाइन जांच, पेपरलेस निबंधन और जीआईएस तकनीक आधारित स्थल निरीक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिहार डिजिटल शासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नई व्यवस्था से भूमि निबंधन प्रक्रिया अधिक सरल, सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी।मुख्यमंत्री ने 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए शुरू की गई होम रजिस्ट्रेशन सेवा के लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौंदा डी पंचायत भवन में शनिवार को सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त मोर्चा की बैठक हुयी। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सौंदा डी के ग्रामीण किसी भी परिस्थिति में अपना आवास खाली नहीं करेंगे और पंचायत को बचाने के लिए हर स्तर का लोकतांत्रिक आंदोलन करने को तैयार हैं। उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई (मंगलवार)को कई मांगों को लेकर सौंदा डी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि मांगों की अनदेखी की गई तो प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन को और तेज…
सीवान। बिहार में सक्रिय पुलिसिंग के तहत सीवान पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में संचालित एक कथित फर्जी करेंसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी कर 5.45 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट, 88 हजार रुपये नकद, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर मशीन तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मामले में गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी पुरन कुमार झा ने शनिवार को बताया कि 11…
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े हालिया मामले को पूरे मंदिर परिवार के लिए बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह घटना एक तरह का “कलंक” है और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।पत्रकारों से बातचीत में मिश्रा ने बताया कि इस मामले को लेकर उनकी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि घटना से सभी को गहरा दुख पहुंचा है और व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम…
बांका। बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में 5 जुलाई को हुए चर्चित डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामद कराने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शनिवार को बताया कि दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष जांच एवं छापेमारी टीम गठित की गई थी। घटना के 72 घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी सोमनाथ…
‘भारत सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक विकास का लॉन्च पैड’, ऑकलैंड में पीएम मोदी ने निवेशकों को दिया न्योता
ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ खेल और कारोबार जगत से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक विकास का लॉन्च पैड है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दी है और महज नौ महीनों में मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।…