Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पटना से सोनपुर तक 7 किमी लंबा रोपवे बनेगा
- रामगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
- झारखंड के कई जिलों में एसआइआर के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा
- राज्यपाल ने ‘फैटी लिवर फ्री रांची अभियान’ का किया शुभारंभ
- बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंग’, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
- संताल की आदिवासी बेटियां को भी पैतृक संपत्ति में मिलेगा हक, हाई कोर्ट का फैसला
- गुलाबी लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, भाइयों के साथ ली ग्रैंड एंट्री
- हेमंत सोरेन ने 3,044 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा-500 जाएंगे यूएई और दुबई
Author: News Maati
रांची। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में पेड़ की डालियों की छंटाई की जाएगी। इससे बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बाल सुधार गृह सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह 09 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा ओरमांझी 01 और 02 फीडर में पेड़ की टहनियों की छंटाई का कार्य दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे चिड़ियाखाना ओरमांझी के आस पास का क्षेत्र प्रभावित है। इधर, शक्ति उप केंद्र, बुंडू के अंतर्गत आने वाले बुंडू फीडर और…
रांची। रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को सम्मान राशि का भुगतान किया है। अगस्त 2026 की राशि जिले की 3 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेज दी गई है।योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 2500 रुपये की सम्मान राशि दी गई है। रांची जिले के लाभुकों के खातों में कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। रांची जिले में प्रखंड और शहरी क्षेत्रवार लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया है। इनमें…
रामगढ़ । रोटरी हॉल के सभागार में बुधवार को भारत विकास परिषद रामगढ़ का छठा पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निवृत्ति गुप्ता ने गणेश वंदना के साथ की। मंच संचालन उमेश राजगढ़िया ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि दक्षिण झारखंड प्रांत के महासचिव अरुण कुमार मिश्रा और प्रांतीय संपर्क सचिव नवीन पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय महासचिव अरुण कुमार मिश्रा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में अनिल…
रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा है कि धारा 498 ए के तहत अपराध साबित करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि महिला से मांगी गई रकम को दहेज ही कहा जाए। किसी संपत्ति या पैसे की गैरकानूनी मांग को पूरा कराने के लिए महिला को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, तो यह भी क्रूरता के दायरे में आता है। अदालत ने यह फैसला पूर्वी सिंहभूम की अनीता भकत की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनाया। अदालत ने अपीलीय अदालत…
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विधायक जनार्दन पासवान को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सहमति से नई जिम्मेवारी दी गई है। यह जानकारी पार्टी नेता रांची जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। दिनेश सोनी ने उम्मीद जताया है कि जनार्दन पासवान के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर…
रांची। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में पेड़ की डालियों की छंटाई की जाएगी। इससे बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बाल सुधार गृह सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह 09 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा ओरमांझी 01 और 02 फीडर में पेड़ की टहनियों की छंटाई का कार्य दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे चिड़ियाखाना ओरमांझी के आस पास का क्षेत्र प्रभावित है। इधर, शक्ति उप केंद्र, बुंडू के अंतर्गत आने वाले बुंडू फीडर और…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ज्ञान भवन में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को मजबूत करने के उद्देश्य से 4700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। इस पहल को सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पुलिस दीदी के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।चौधरी ने ‘मुख्यमंत्री बालिका पी.एच.डी. फेलोशिप’ का शुभारंभ किया। इसके तहत…
काठमांडू । नेपाल की भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने वाले 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रभावितों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद से 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा पर्यटक लापता हैं। सेना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित बड़े इलाके में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। नेपाल में बुधवार सुबह करीब साढ़े 08 बजे तिब्बत सीमा से लगे इलाके में रासुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। जानकारी के मुताबिक…
रामगढ़। रामगढ़ जिले से कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी को जिला बदल कर दिया गया है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत की अनुशंसा पर डीसी ऋतुराज ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही तीन अपराधियों को हर सप्ताह हाजिÞरी लगाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीसी के न्यायालय में झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत वैसे अपराधियों जो कि जेल से छूटकर आने पर अपने घर पर न रहकर बाहर से ही व्यावसाईयों एवं ठेकेदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं पर सख्त कार्रवाई की। अपराधी…