Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
Author: News Maati
पटना। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर…
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस के साथ ग्गुरुवार देर रात मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी दीपक नांदल गिरोह के चार शूटर मारे गए, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ सुशांत लोक के ए-ब्लॉक में हुई। आरोप है कि दीपक नांदल गिरोह के पांच बदमाशों ने गुरुग्राम स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे विशाल बेरी को उनके सुशांत लोक स्थित आवास पर बंधक बना लिया था। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा को पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके साथ न्याय की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया।सीएम ने कहा कि अब सरकार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दे रही है। सरकार लाभ देने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सबसे बड़े नेता तेजस्वी यादव को भी 125 यूनिट…
रांची। झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र के निर्देश पर झारखंड पुलिस के दिवंगत पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से झारखंड पुलिस सेवा के दौरान दिवंगत हो चुके पुलिसकर्मियों के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में अनुकंपा समिति की महतवपूर्ण बैठक हुई। इसमें कुल 153 आश्रितों को पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर नौकरी देने का फैसला किया गया। इसका मकसद सर्विस…
रामगढ़ । रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि संगठित अपराध गिरोह से जुड़े लोगों की सूची बनाई जाएगी। हर अपराधी पर नजर रखी जाएगी। जो भी जेल से बाहर निकला है उसकी गतिविधि पुलिस की नजर में होनी चाहिए। इसके अलावा लगभग 28 बिंदुओं पर एसपी ने गंभीरता पूर्वक चर्चा की। क्राइम मीटिंग के दौरान लंबित कांडों के उद्भेदन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कांड निष्पादन पर जोर दिया गया। जून महीने में जितने कांड दर्ज हुए हैं, उनमें शीघ्र प्रतिवेदन देने, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के मामले को 60 दिन के…
रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं की मैपिंग और इन्यूमरेशन फॉर्म वितरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि राज्य में अब तक 82.11 प्रतिशत (2,17,27,827) मतदाताओं की विगत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मतदाता सूची से सफलतापूर्वक मैपिंग कर ली गई है, जबकि 17.89 प्रतिशत (47,35,409) मतदाता अभी भी अनमैप्ड हैं। उन्होंने बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा कर दी गई है। साथ ही यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की…
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है। इस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद राज्य यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा को बताया कि भारत के संविधान में राज्य के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार, निर्देश हैं कि प्रत्येक राज्य को समान नागरिक संहिता पर विचार करना चाहिए। इसी वजह से 2026 के बजट सत्र में समान नागरिक संहिता के…
रांची। नई दिल्ली में झारखंड सरकार की ओर से आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन–2026 में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में गुरुवार को शामिल हुआ। इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से झारखंड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति, 2026 (ड्राफ्ट), झारखंड टेक्सटाइल, अपैरल एवं फुटवियर नीति, 2026 (ड्राफ्ट) सहित विभिन्न सेक्टोरल नीतियों पर उद्यमियों, निवेशकों, नीति विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ सुझाव प्राप्त किए गए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों…
रांची। नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान झारखंड सरकार ने राज्य के डिजिटल परिवर्तन को गति देने तथा झारखंड को सार्वजनिक प्रशासन आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत इस विजन का उद्देश्य शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं नागरिक सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी, त्वरित, जवाबदेह एवं डेटा आधारित निर्णय प्रणाली विकसित करना है, ताकि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं सुलभ सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा…
नई दिल्ली। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी का रुख नजर आया। हालांकि आखिरी आधे घंटे के कारोबार में बिकवाली का जबरदस्त दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार की बढ़त सीमित रह गई। पूरे दिन कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के दौरान रियल्टी, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी होती रही। इसी तरह बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर,…