Author: News Maati

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री और छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर ने वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताते हुए सक्रिय चुनावी राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं, यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भविष्य में उन्हें झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उन्होंने 25 वर्ष की उम्र में विधायक के रूप में अपने राजनीतिक…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ने लगा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, अमेरिका की सेना पूर्वी समय के अनुसार शाम 7.15 बजे (भारतीयी समयानुसार रविवार सुबह 4.45 बजे) हमले शुरू किए। कमांड ने बताया कि यह ऑपरेशन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कमांडर-इन-चीफ के तौर पर दिए गए आदेश के बाद शुरू किया गया। सेंटकॉम के अनुसार, जहाज पर हमले के…

Read More

चतरा। संगठित अपराध और रंगदारी गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हंटरगंज थाना में दर्ज रंगदारी के चर्चित मामले में पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान उर्फ हैदर अली गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हवाला के जरिए आर्थिक लेन-देन करने और शूटरों तक पैसे पहुंचाने का आरोप है। चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी व्यवसायी प्रेम सिंह ने प्रिंस खान के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का…

Read More

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी मौका मिला, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय मानबिंदुओं पर कुठाराघात किया है। सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना हुआ है। जबकि, कांग्रेस की जब केंद्र में सरकार थी, तब उसने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान श्रीराम को मिथक और काल्पनिक साबित करने का कुत्सित प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा जाति के नाम पर समाज को बांटने की साजिश रचकर विकास प्रक्रिया को बाधित करती है। इनसे आमजन को सतर्क रहना होगा। योगी शनिवार शाम गोरखपुर में भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क सहित करीब 758 करोड़…

Read More

जमशेदपुुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी राहुल दुबे, जिसने कुछ दिन पहले बिष्टुपुर थाना में फिल्मी अंदाज में आत्मसमर्पण कर पूरे शहर में सुर्खियां बटोरी थीं, अब पुलिस रिमांड में है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर लिया गया है। पुलिस इसे पूरे हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बिष्टुपुर थाना कांड संख्या-84/2026 के तहत…

Read More

दुमका। मसानजोर स्थित झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में ठहरे एक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । शनिवार सुबह उनका शव कमरे के बेड पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय चिकित्सक से जांच कराकर मौत की पुष्टि कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।मृतक की पहचान 48 वर्षीय डॉ. शशि दिनकर मिंज के रूप में हुई है। वह रांची के बरियातू के रहनेवाले थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे। उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी हत्या की कोशिश की जाती है, तो अमेरिका इसका सख्त जवाब देगा। ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक पोस्ट में दिया। रूस की अंतरराष्ट्रीय टीवी नेटवर्क रूस टुडे (आरटी) के मुताबिक ट्रंप ने दावा किया कि यदि ईरान उनकी हत्या या हत्या के प्रयास जैसी किसी कार्रवाई को अंजाम देता है, तो अमेरिकी सेना को पहले से ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसी किसी भी स्थिति में निर्णायक सैन्य कार्रवाई…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग समेत विभिन्न बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली 39 दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत तय कर दी हैं। यह निर्णय ड्रग्स ऑर्डर, 2013 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। एनपीपीए की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर इन दवाओं की बिक्री नहीं की जा सकेगी। प्राधिकरण का उद्देश्य मरीजों को आवश्यक दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना और इलाज का आर्थिक बोझ कम करना है। इन दवाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल संबंधी बीमारियों तथा अन्य सामान्य…

Read More

बेंगलुरु। बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र के कोट्टिगेपल्या में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 34 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां, नानी और मामा की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।मृतकों की पहचान आरोपी की मां मंगलाम्मा, नानी नंजम्मा और मामा सतीश के रूप में हुई है, जबकि आरोपित की पहचान प्रशांत के रूप में की गई है। घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हुई, जब…

Read More

गयाजी । भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को बिहार के गयाजी में ‘बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट’ में बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद के पीठासीन अधिकारियों और लोकसभा सचिवालय के ‘पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसीज’ की पहल की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विधायकों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए तैयार करके लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करते हैं। गयाजी में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्पीकर…

Read More