Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी

    August 26, 2026

    विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति
    • रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी
    • विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला
    • नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 159 लोगों की मौत और हजारों पर्यटक लापता
    • रांची के इन इलाकों में आज रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • रक्षाबंधन से पहले रांची की महिलाओं को हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, चेक करें अपना एकाउंट
    • भारत विकास परिषद रामगढ़ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 51 निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग का संकल्प
    • पैसे के लिए महिला को प्रताड़ित करना क्रूरता, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति
    India

    कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति

    News MaatiBy News MaatiAugust 27, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली । तिब्बत और नेपाल की सीमा पर आई भीषण बाढ़ पर आध्यात्मिक गुरु व ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने गहरा दुख जताते हुए स्थिति को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर तबाही हुई है, उसे देखते हुए अभी नुकसान का सही आंकड़ा सामने आना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उनके संगठन से जुड़ा कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया एक समूह बाढ़ की चपेट में आया, जिसमें 80 लोग शामिल थे। सद्गुरु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह खुद घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सभी फोन और टेलीकम्युनिकेशन सेवाएं बंद हैं और रास्ते भी बाधित हैं। ऐसे में प्रभावित इलाके में संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है। वह भारतीय, चीनी और अमेरिकी दूतावासों के जरिए वहां पहुंचने की अनुमति लेने की कोशिश कर रहे हैं ताकि राहत और बचाव के काम में मदद की जा सके। सद्गुरु ने बताया, “हमारे ग्रुप में से एक एस3 ग्रुप जिससे हम सागर में मिले थे और फिर दोबारा तब मिले जब हम ऊपर ट्रेकिंग कर रहे थे और वे नीचे आ रहे थे। इस ग्रुप में 80 लोग शामिल थे जिनमें 34 पुरुष और 46 महिलाएं थीं। इनमें से 22 लोग अमेरिका, 12 कनाडा, 11 ऑस्ट्रेलिया, 9 यूनाइटेड किंगडम, 4 जर्मनी, 3 फ्रांस, 3 नेपाल, 2 नीदरलैंड, 2 न्यूजीलैंड, 2 सिंगापुर और 2 स्पेन से थे। फिनलैंड, हंगरी, इजराइल, लिथुआनिया, फिलीपींस, पुर्तगाल, रूस और दक्षिण अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति ग्रुप में शामिल था।

    सद्गुरु ने बताया कि समूह जब वापसी के दौरान इमिग्रेशन सेंटर पहुंचा, तब तक सब कुछ सामान्य था। बुधवार सुबह करीब 9:05 बजे समूह के लीडर ने संदेश भेजकर बताया था कि वे इमिग्रेशन सेंटर पहुंच चुके हैं। इसके कुछ ही मिनट बाद करीब 9:14 बजे अचानक यह भयावह आपदा आई। इसके बाद समूह के सदस्यों से संपर्क टूट गया। सद्गुरु ने कहा कि उनके नेपाल के फोन नंबर भी सक्रिय नहीं हुए, जिससे चिंता और बढ़ गई। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, ईशा फाउंडेशन से जुड़े 77 तीर्थयात्री और तीन स्वयंसेवक लापता बताए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां इमारतें और शहर का एक हिस्सा तक पानी और मलबे में बह गया। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कितने लोग सुरक्षित हैं और कितने लापता हैं। उन्होंने बताया कि उनके समूह के साथ स्वयंसेवक और एक डॉक्टर भी मौजूद थे। कई नेपाली गाइड भी यात्रा दल के साथ थे और उनके परिवार प्रभावित इलाके में रहते हैं। ऐसे में सिर्फ तीर्थयात्रियों की ही नहीं, बल्कि स्थानीय परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।


    सद्गुरु ने कहा कि अलग-अलग रिपोर्टों में नेपाल की तरफ सैकड़ों लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है जबकि तिब्बत की तरफ भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। ताजा अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में मिलाकर सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं और मृतकों की संख्या 160 से अधिक हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    खान सर से मेरी जान को खतरा, यूपी की युवती ने लगाए आरोप, कहा- मेरी फ्रेंड से अवैध संबंध

    August 26, 2026

    देखभाल न करने पर बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे माता-पिता, योगी सरकार का बड़ा फैसला

    August 26, 2026

    चावल के दाने जितनी चिप पर बना ‘इंद्रधनुष’, 6जी नेटवर्क में भरेगा रफ्तार

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,427

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,112

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025984

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026833
    Don't Miss
    India

    कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति

    By News MaatiAugust 27, 202611

    नई दिल्ली । तिब्बत और नेपाल की सीमा पर आई भीषण बाढ़ पर आध्यात्मिक गुरु…

    रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी

    August 26, 2026

    विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 159 लोगों की मौत और हजारों पर्यटक लापता

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी

    August 26, 2026

    विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 159 लोगों की मौत और हजारों पर्यटक लापता

    August 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.