Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पटना से सोनपुर तक 7 किमी लंबा रोपवे बनेगा
- रामगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
- झारखंड के कई जिलों में एसआइआर के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा
- राज्यपाल ने ‘फैटी लिवर फ्री रांची अभियान’ का किया शुभारंभ
- बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंग’, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
- संताल की आदिवासी बेटियां को भी पैतृक संपत्ति में मिलेगा हक, हाई कोर्ट का फैसला
- गुलाबी लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, भाइयों के साथ ली ग्रैंड एंट्री
- हेमंत सोरेन ने 3,044 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा-500 जाएंगे यूएई और दुबई
Author: News Maati
देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकार, राज्य और नौकरशाही वही थी, लेकिन तब न सुरक्षा थी, न विकास, न सम्मान और न रोजगार। गरीबों को आवास और बिजली तक उपलब्ध नहीं थी, जबकि स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही देवरिया है, जहां कांग्रेस की सरकार में विरोध के बावजूद कांग्रेस विधायक…
कीव । यूक्रेन में रूस के हवाई हमले ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। शनिवार को कीव क्षेत्र में रातभर रूसी हमले हुए। इनमें 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 42 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कीव क्षेत्र के गवर्नर तिमुर तकाचेंको के मुताबिक, हमले के बाद बुचा जिले के प्रभावित इलाकों से 380 से ज्यादा लोगों को निकाला जा रहा है। रिहायशी इलाकों में भी हमलों का असर देखने को मिला है। कई जगहों पर नुकसान की खबर है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल…
पटना। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार और सीतामढ़ी जिला प्रशासन की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नेपाल सीमा से सीतामढ़ी लाए गए सभी तीर्थयात्रियों को शुक्रवार रात पटना पहुंचाया गया, जहां से शनिवार सुबह ट्रेन के जरिए नागपुर के लिए रवाना किया गया। बताया गया कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद विषम परिस्थितियों में फंसे तीर्थयात्रियों ने महाराष्ट्र सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने बिहार सरकार से संपर्क कर यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए समन्वय किया। बिहार…
मोतिहारी। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड के लाला छपरा गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य नेपाल में बाढ़ के तेज बहाव के बाद लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में मातम और चिंता का माहौल है। परिजन लगातार अपने रिश्तेदारों की सलामती की खबर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लाला छपरा गांव के रहने वाले बुधन शाह का परिवार पिछले करीब चार वर्षों से नेपाल में रह रहा था। परिवार के…
रांची। रक्षाबंधन पर झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवकुमार के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। उन्होंने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सम्मान के प्रतीक इस पावन पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। तिर्की ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला अवसर है। इस पवित्र रिश्ते की भावना समाज और देश को एकजुट करने की प्रेरणा देती है। तिर्की ने कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे से भी मुलाकात की…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अधीन झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) 2023 में रिश्वत के बल पर सफल हुए चार अभ्यर्थियों को सीआईडी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी व आनंद कुमार सिंह शामिल हैं। दीपक कुमार धनबाद के श्यामली होटल नावाडीह के डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट का निवासी है। वहीं, उमेश कुमार राय मूल रूप से बिहार के भेजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के काकिला डयूल का निवासी है और वर्तमान में बोकारो के दुग्दा थाना क्षेत्र के न्यू बीसीसीएल कॉलोनी स्थित क्वार्टर…
पटना। राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव के बीच मीठापुर से बाईपास की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। मीठापुर-करबिगहिया नवनिर्मित फ्लाईओवर और सर्विस पथ के शुरू होने से अब मीठापुर गोलंबर से करबिगहिया गोलंबर, पुराने बस स्टैंड और एनएच-30 (बाईपास) की ओर आवागमन पहले की तुलना में आसान हो गया है। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बाईपास से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को पुराने जाम वाले रास्तों में फंसने की समस्या कम होगी।परियोजना के फेज-एक के निर्माण पर करीब 249 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके तहत चार लेन का 1150 मीटर लंबा फ्लाईओवर…
रांची,। झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुनावी तैयारियों और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। टीम की ओर से 35 सदस्यों के चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने व्यवसायियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि चेंबर व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण मंच है। उनकी प्राथमिकता व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराना, बाजार से जुड़ी परेशानियों को संबंधित विभागों एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना तथा…
रांची। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनात्मक रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान छोटी बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी, कविताएं सुनाईं और उनसे दिलचस्प सवाल पूछे। पीएम मोदी ने भी बच्चों के साथ हंसी-मजाक किया, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनकी बातों का आत्मीयता से जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाई-फाइव करते और उनसे बातचीत करते नजर आए। एक बच्ची ने उन्हें कमल के आकार की राखी बांधते…