Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
    • जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
    • श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
    • बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
    • इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
    • रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
    • रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
    • चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पहाड़ हो या मैदान… पाकिस्तान के टैंक पर कहीं से भी होगा अटैक, भारत खरीदेगा ये खतरनाक वेपन
    Blog

    पहाड़ हो या मैदान… पाकिस्तान के टैंक पर कहीं से भी होगा अटैक, भारत खरीदेगा ये खतरनाक वेपन

    News MaatiBy News MaatiAugust 28, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा क‍िया क‍ि भारत युद्ध में परखी जा चुकी ‘जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम’ को खरीदने की योजना बना रहा है। यह कदम अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा और दोनों देशों के बीच संयुक्त उत्पादन की संभावनाओं के नए रास्ते खोलेगा। अमेरिकी राजदूत गोर ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में इसकी जानकारी साझा की। राजदूत ने ल‍िखा, “भारत युद्ध में परखे जा चुके ‘जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम’ को खरीदने की योजना बना रहा है, जैसा कि अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने मई 2026 के ‘शांगरी-ला डायलॉग’ में कहा था। यह कदम अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच संयुक्त उत्पादन (को-प्रोडक्शन) की संभावनाओं के भी नए रास्ते खुल सकते हैं।” गोर ने कहा क‍ि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग का स्तर इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। इससे पहले अमेर‍िकी राजदूत ने नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और गांधी स्मृति संग्रहालय का दौरा किया।गोर ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में लिखा, “गांधी स्मृति जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना मेरे लिए सम्मान की बात है। सत्य, अहिंसा और शांति के उनके मूल्य हम सभी को प्रेरित करते हैं।” इस दौरान गोर ने अपने व‍िदेश‍ी सहयोग‍ियों से मुलाकात की जानकारी ‘एक्स’ पोस्‍ट में साझा की। गोर ने ल‍िखा, ”हमारे सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून, कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस कूटर और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा से मुलाकात कर बेहद खुशी हुई।” राजदूत गोर ने बताया क‍ि हमेशा की तरह यह बातचीत उपयोगी और सार्थक रही, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।क्या है जैवलिन?जैवलिन एक पोर्टेबल, एक व्यक्ति द्वारा कंधे से दागी जाने वाली एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम है। इसे अमेरिकी कंपनियों लॉकहीड मार्टिन और RTX के संयुक्त उद्यम द्वारा विकसित किया गया है। इसका इस्तेमाल सैनिक दुश्मन के टैंक और बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं।इसकी सबसे बड़ी खासियत क्या है?जैवलिन को खास तौर पर इसकी फायर एंड फॉरगेट तकनीक के लिए जाना जाता है। यानी लक्ष्य को लॉक करने के बाद मिसाइल दागी जाती है और उसके बाद ऑपरेटर को लगातार उसे गाइड करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे सैनिक मिसाइल लॉन्च करने के तुरंत बाद अपनी पोजीशन बदल सकते हैं। इसमें टॉप अटैक क्षमता भी है। इसमें मिसाइल टैंक के ऊपर से हमला कर सकती है, जहां आमतौर पर टैंक का कवच अपेक्षाकृत कमजोर होता है। जरूरत के मुताबिक इसे सीधे हमले के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।भारत के लिए क्यों अहम?भारत के पास पहले से कई स्वदेशी और विदेशी एंटी-टैंक हथियार हैं। जैवलिन के शामिल होने से भारतीय सेना की मोबाइल एंटी-आर्मर क्षमता और मजबूत हो सकती है। यह खास तौर पर ऐसे इलाकों में उपयोगी हो सकता है जहां सैनिकों को तेजी से दुश्मन के टैंक या बख्तरबंद वाहनों का मुकाबला करना हो।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    By News MaatiSeptember 27, 202611

    रामगढ़। जिले में रात के समय सड़क किनारे, विशेषकर नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों और…

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.