Author: News Maati

पटना। बिहार पर्यटन विभाग ने राज्य में हेलीकॉप्टर और छोटे विमान के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की है। 18 जुलाई से शुरू होने वाली इस सेवा के लिए सोमवार को बुकिंग शुरू होते ही पर्यटकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआती तीन दिनों की सभी सीटें बुक हो गईं। पर्यटन विभाग के अनुसार, प्रत्येक शनिवार और रविवार को पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 10 मिनट की हवाई सैर कराई जाएगी। प्रति व्यक्ति इसका किराया 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। इस दौरान पर्यटक गंगा नदी,…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने समाज कल्याण विभाग में लगभग 25 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहे कर्मचारी संतोष कुमार के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उनके नियमितीकरण का आदेश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार के 1 नवंबर 2024 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें संतोष कुमार के समायोजन (नियमितीकरण) के दावे को खारिज किया गया था। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि संतोष कुमार की सेवा नियमित करते हुए उन्हें सभी सेवा एवं सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही आदेश की प्रति प्राप्त होने के 10…

Read More

नई दिल्ली । भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), राम मंदिर, कांग्रेस और हालिया राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूसीसी केवल राज्यों में ही नहीं बल्कि भविष्य में केंद्र स्तर पर भी लागू होगी क्योंकि यह सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से केंद्र में यूसीसी लागू करने की बात करती रही है, लेकिन जब उसे अवसर मिला तब उसने न तो राज्यों में इसे लागू किया और न ही केंद्र में कोई ठोस पहल की। उन्होंने कहा कि अब…

Read More

नई दिल्ली। वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल 11 आरोपी ट्रायल का सामना कर रहे थे, जिनमें से छह आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। ताहिर हुसैन के साथ नाजिम, जावेद, कासिम और अनस को भी दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 365, 188, 153ए, 147,…

Read More

लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की प्रथम जनरल बॉडी बैठक संपन्न रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की प्रथम जनरल बॉडी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष लायन सुनील कुमार वर्मा, सचिव लायन प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सचिव एवं कोषाध्यक्ष लायन बीरेंद्र चौधरी ने कार्यभार संभाला। मौके पर क्लब से जुड़े नये सदस्यों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान क्लब के सुचारू संचालन, आगामी सेवा गतिविधियों, सदस्यता विस्तार तथा नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। गौरतलब है कि क्लब की वार्षिक पत्रिका प्रकाशित की जा रही है।…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनता दर्शन के दौरान अवैध कब्जे और धमकी से जुड़े कई मामले मुख्यमंत्री के समक्ष आए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अवैध कब्जे का विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही…

Read More

हाजीपुर। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हुए चर्चित पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जगदीश राय सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने पहुंची टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के दोनों पैरों के घुटने के पास गोली लगी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीश राय बिदुपुर थाना क्षेत्र के…

Read More

पटना । बिहार की मिडिल क्लास फैमिली भी हेलीकॉप्टर से उड़ने वाले सपने को पूरा कर सकती है। रियायती दर पर बिहार सरकार की ओर से ये अवसर मुहैया कराया जा रहा है। राज्य के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का टूर 18 जुलाई से कर सकेंगे। इसके लिए टिकिट बुकिंग आज से शुरू । बिहार पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल www.tourism.bihar.gov.in पर बुकिंग होगी। प्रति टिकट सरकार अधिकतम 15,422 तक का अनुदान दे रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। पर्यटन विभाग धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की सुगम, त्वरित और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित…

Read More

वाशिंगटन। ईरानी सेना के होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर फायरिंग करने के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू कर दिए, जिससे दोनों देशों के बीच नाजुक सीजफायर और बिगड़ गया। अमेरिकी कमांड सेंटर ने कहा, “आज शाम 5 बजे ईटी पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ और हमले शुरू कर दिए ताकि होर्मुज स्ट्रेट से आसानी से गुजरने वाले आम नाविकों और कमर्शियल जहाजों पर हमला करने की उनकी क्षमता को कम किया जा सके।” इसमें आगे कहा गया, “कमांडर इन चीफ ने ईरानी सेनाओं को जवाबदेह ठहराने के लिए हमलों का…

Read More

बैंकॉक । थाईलैंड के बैंकॉक के चतुचक जिले में लाट फ्राओ रोड के पास एक पब में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। थाईलैंड मीडिया ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:57 बजे लगी और बाद में बुझा दी गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल सोमवार सुबह 1:44 बजे मौके पर पहुंचे और कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में सांस लेने से हुई। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।…

Read More