Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
- बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी
- रांची : 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
- चाईबासा मंडल कारा में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास मिला मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
- दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला
- सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता
- रांची में प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा कल, नेत्रदान 15 जुलाई व रथयात्रा 16 को निकलेगी
- सीवान के कचहरी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के दो सोने के हार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Author: News Maati
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध मंगलवार को और तीखा हो गया, जब ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र के करीब 900 किलो के बंकर बस्टर बम से हमला किया गया। इसमें भूमिगत हथियार डिपो को निशाना बनाया गया। हमले के बाद रात के अंधेरे में कई मीटर ऊंची आग की लपटें उठीं और क्षेत्र धुएं से भर गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के वीडियो फुटेज भी जारी किए। जवाब में ईरान ने फारस की खाड़ी में तेल ले जा रहे कुवैती टैंकर ‘अल साल्मी’ को निशाना बनाया, जिसमें आग लग गई। अधिकारियों…
रांची। झारखंड चेंबर और चीन निवेश और व्यापार को लेकर सहयोग को और अधिक बढाएंगे। इसे लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से मंगलवार को चेंबर भवन में चीन के कोलकाता स्थित महावाणिज्य दूत शू वेई ने मुलाकात की। इस दौरान चेंबर के अध्यक्ष आदित्या मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चीन के कोलकाता स्थित महावाणिज्य दूत शू वेईके साथ बाई एन और ली शुयुए भी मौजूद थे। बैठक में झारखंड और चीन के बीच व्यापार, निवेश और उद्योगों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने माना कि आने वाले समय…
रांची। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपूदाना अंतर्गत रिवैंप्डआ डिस्ट्री ब्यूटशन सेक्टपर स्की्म (आरडीएसएस) योजना के तहत बुधवार को एलटी लाइन में खुले तार को बदलकर केबल लगाने और 11 केवी लाइन में डाली काटने का कार्य किया जाएगा। इसे लेकर हटिया क्षेत्र के सिंह मोड फीडर से विकास नगर, प्रेम नगर, चोरिया टोली हनुमान नगर क्षेत्र में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत शुक्ला कॉलोनी महादेव अपार्टमेंट के पास आरडीएएसएस योजना के अंतर्गत तार बदलने के लिए पोल लगाने का कार्य किया जायेगा। इस वजह से शुक्ला कॉलोनी और…
रांची। जनहित सेवा संस्था की ओर से जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष रेणू सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जनहित सेवा संस्था लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही है और इसी कड़ी में सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज में समानता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक…
रांची। रांची की मेयर रोशनी खलखो की माता के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ धुर्वा स्थित पतरा टोली में उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में साहस देने की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
रांची,। झारखंड सहित देश के कई राज्यों की अदालतों और कई सरकारी कार्यालयों पर बम से हमले की धमकी देने वाले श्रीनिवास लुइस से रांची पुलिस भी पूछताछ करेगी। श्रीनिवास लुइस को लेकर रांची में तीन एफआईआर दर्ज हुई है। पिछले छह महीने से देशभर की कई अदालतों में बम धमाके करने की धमकी देकर सनसनी फैलाने वाले श्रीनिवास लुइस गिरफ्तार हो चुका है। गिरफ्तार होने से पहले झारखंड सहित देशभर में लुइस के खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके थे। ऐसे में अब लुइस से हर राज्य की पुलिस भी पूछताछ करने की तैयारी में है। राजधानी…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने वैवाहिक विच्छेद के एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा है कि जहां विश्वास खत्म हो जाए, वहां वैवाहिक संबंध का टिके रहना संभव नहीं होता। अदालत ने जमशेदपुर फैमिली कोर्ट के वर्ष 2024 का आदेश निरस्त करते तलाक की अनुमति प्रदान कर दिया। जमशेदपुर फैमिली कोर्ट ने पत्नी की याचिका खारिज करते हुए तलाक की अनुमित नहीं दी थी। जिस आदेश को पत्नी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि पत्नी को दो बेटियों होने की वजह…
रायपुर। झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव ने मंगलवार को जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित किए जा रहे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, मेजबान छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता, जबकि तिलक बारसेट ने पुरुष 100 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया।शिव कुमार और पृथ्वी ने अपनी-अपनी 100 मीटर दौड़ की शुरूआत से अंत तक बढ़त बनाए रखते हुए अपने राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीते। शिव कुमार…
पटना। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू ) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जो देर शाम तक जारी रही। किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौतम कुमार और सहरसा के जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) निदेशक वैभव कुमार के कुल 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई। ईओयू को दोनों अधिकारियों के पास बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और नेपाल तक फैली साढ़े तीन दर्जन से अधिक संपत्तियों जमीन, फ्लैट और निवेश के दस्तावेज मिले हैं। ईओयू के अनुसार, किशनगंज के…
रांची। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू कुमार से मिला। सौंदा डी एवं सेंट्रल सौदा में बिजली की समस्या को लेकर उन्हें सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अविलंब बिजली की समस्या का निराकरण किया जायेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में हजारीबाग लोकसभा के कोयलांचल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय के नेतृत्व में डब्लू पांडे, राजाराम प्रजापति, संतोष शर्मा, उपेंद्र शर्मा, सौंदा डी पंचायत के उपमुखिया समेत शामिल थे।कोयले के अधिक उत्पादन लिए दी बधाई : सीसीएल ने कोयले का उत्पादन निर्धारित लक्ष्य से अधिक किया है। इसलिए प्रतिनधिमंडल ने…