Author: News Maati

नई दिल्ली। भारत के क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड़ का निधन हो गया है। 71 साल के गायकवाड़ लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। अंशुमन गायकवाड़ की हालत देख विश्व विजेता कप्तान कपिल देव मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने दूसरों से भी मदद की अपील की थी. इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अंशुमन गायकवाड़ के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था. उनका इलाज इंग्लैंड के अस्पताल में चल रहा था। अंशुमन गायकवाड़ ने भारत के लिए 1974 में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए…

Read More

शिमला । मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूलस्खलन की तमाम खबरों के बीच अब हिमाचल प्रदेश के शिमला से 100 किमी दूर रामपुर के झाकड़ी में बादल फटा है। बादल फटने के बाद रामपुर के झाकड़ी में समेज खड्ड में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में 20 लोगों के लापता हो गए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ही एन डी एस आर एफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके है। उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त सूचना के मुताबिक बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने…

Read More

वायनाड । केरल के वायनाड में आई तबाही में लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है। वायनाड में आए भूस्खलन के मलबे से अब तक 276 शव निकले जा चुके हैं, अब भी 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। जो लापता हैं उनके भी जीवित बचने की उम्मीद न के बराबर जताई जा रही है क्योंकि घटना को हुए 3 दिन हो गए हैं। बचाव अभियान में समय बीतता जा रहा है और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण यह और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि दो दिनों में 1,592 लोगों को बचाया…

Read More

तेहरान/तेलअवीव। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के प्रतिशोध में इजरायल पर सीधे हमला करने का आदेश दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट ने तीन ईरानी अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई है। खामेनेई ने बुधवार को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक इमरजेंसी बैठक में यह आदेश दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन अधिकारियों में से दो ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सदस्य हैं। इससे पहले, खामेनेई ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक संदेश में कहा कि इजरायल ने अपने लिए…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा में सदन के भीतर धरने पर बैठे भाजपा विधायकों को रात करीब 9:30 बजे मार्शल आउट कर दिया गया. इस दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 7 घंटे तक भाजपा और आजसू के विधायक वेल में बैठे रहे। यह मसला दिल्ली तक पहुंच गया।हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा विधायकों को मनाने की कोशिश जरूर की लेकिन वे नाकाम रहे। दरअसल भोजनावकाश के बाद जब ध्यानाकर्षण की सूचनाओं ली जा रही थी, इस वक्त नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पहली पाली में सीएम हेमंत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने…

Read More

पटना। केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैंकड़ों लोगों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। लैंडस्लाइड की इस घटना में बिहार के 6 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। भूस्खलन की घटना में मुकेश पासवान के पिता साधू पासवान के लापता होने की खबर है। उन्होंने बताया कि उनके पिता वायनाड में चाय पत्ती की एक फैक्ट्री में पिछले चार साल से काम कर रहे थे। वह इस साल फरवरी में छुट्टी पर घर आए थे, और मार्च में वापस लौट गए थे।भूस्खलन की…

Read More

पटना। बिहार में लोग अब घर बैठे बालू, गिट्टी एवं अन्य लघु खनिज मंगवा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ अपने मोबाइल से आॅर्डर देना होगा। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा बालू मित्र पोर्टल विकसित किया जा रहा है। उक्त पोर्टल के माध्यम से इच्छुक कोई भी व्यक्ति बालू की आॅनलाइन खरीद घर बैठे ही कर सकता है। आॅर्डर के बाद होम डिलीवरी भी की जायेगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार आम लोगों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता का बालू उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे सुनिश्चित करने के लिए बालू मित्र पोर्टल विकसित किया जा…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट)यूजी के लिए काउंसिलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के सचिव बी. श्रीनिवास ने बताया कि 14 अगस्त से (एनईईटी यूजी के लिए) काउंसिलिंग शुरू कर रहे हैं। हम छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। काउंसिलिंग की प्रक्रिया 2 महीने तक जारी रहेगी। इसमें देशभर के पात्र छात्र भाग ले सकते हैं। काउंसिलिंग 4 राउंड में आॅनलाइन आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग की दिशा निर्देश पहले जैसे ही रहेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा उपलब्ध डेटा के अनुसार काउंसिलिंग की जाएगी।…

Read More

सुपौल । बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां आठ वर्षीय छात्र ने अपने से दो साल सीनियर छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के हाथ में लगी है। इसके बाद घायल छात्र को तत्काल इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को लाल पट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्र मोहम्मद आसिफ दूसरे वर्ग का छात्र है। घायल अवस्था में उसे…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया के प्रतिष्ठित तनिष्क शोरूम में 26 जुलाई को हुए बड़े लूटकांड के गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यह लूट बेउर जेल में बंद शातिर अपराधी सुबोध सिंह और उसके सहयोगियों द्वारा नियोजित की गई थी। इसमें पूर्णिया के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह का भी हाथ है। सुबोध सिंह अभी बंगाल के वर्धमान जेल में बंद है। सुबोध सिंह के ऊपर देश के दर्जनों राज्य में बड़े बड़े बैंक लूट के केस दर्ज हैं। सुबोध सिंह और…

Read More