Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दो तिहाई पद रिक्त रहने पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने मौखिक कहा कि जब राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं में स्वीकृत पद के मुकाबले दो तिहाई पद खाली है, ऐसे में तो झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं कैसे बेहतर होंगी? प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, जिला अस्पतालों में ना तो मेडिकल इक्विपमेंट है और न हीं उसको चलाने वाले तकनीकी कर्मी। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भेजे गए 256 करोड़ सरेंडर कर दिए गए। सभी जिलों में मेडिकल सुविधा बढ़ाने…
रांची। साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहने वाले एक डॉक्टर को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिये। इस संबंध में गुरुवार को डॉक्टर ने सीआईडी की साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीबीआई के अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहने वाले डॉक्टर गोपाल को फोन किया। साइबर अपराधियों ने डॉक्टर का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आने की बात कहकर उन्हें धमकाया और डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट किया। साइबर अपराधियों ने कहा कि मामले…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ये कार्रवाई विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रस्ताव पर की। स्पीकर ने नियमावली 299 और 310 का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इसके लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हूं और ये हमारा विशेषाधिकार हैं, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के 18 विधायकों को निलंबित करने का फैसला सुनाया। दरअसल बुधवार रात से ही भाजपा के विधायक नौकरी, बेरोजगारी भत्ता पर सरकार के जवाब को लेकर विधानसभा परिसर में ही रुक गये। इसके बाद गुरुवार…
रांची। कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर गुरुवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। गुंजन सिंह ने डीजीपी से मुलाकात के दौरान राज्य में महिलाओं में भय का मुक्त वातावरण कायम कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और थानों में वर्षों से पेंडिंग पडे महिलाओं से संबंधित मुकदमों पर तेजी से कारवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, सुन्दरी तिर्की मौजूद थी।
प्रयागराज । मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में दायर 18 याचिकाओं को एक साथ सुना जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। यह निर्णय जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने सुनाया। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की दलील को अस्वीकार कर दिया।हिंदू पक्ष का कहना है कि शाही ईदगाह का ढाई एकड़ का क्षेत्र कोई मस्जिद नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण का गर्भगृह है। मुस्लिम पक्ष ने तर्क दिया था कि यह विवाद 1968 के समझौते का है और इतने साल बाद समझौते को चुनौती देना उचित नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि…
नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक के छठे दिन गुरुवार को भारत की झोली में एक और पदक आया है। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। स्वप्निल ने शूटिंग की पुरूष स्पर्धा 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में मेडल जीता है। इसके साथ पेरिस ओलंपिक में भारत ने अपने नाम तीसरा मेडल किया है। खास बात यह है कि तीनों मेडल भारतीय शूटर ने ही दिलाए हैं। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह…
नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत से दिए एक फैसले में गुरुवार को कहा कि राज्यों के पास अधिक वंचित जातियों के उत्थान के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति में उप-वर्गीकरण करने की शक्तियां हैं। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय पीठ ने 6:1 के बहुमत से व्यवस्था दी कि राज्यों को अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) में उप-वर्गीकरण करने की अनुमति दी जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन समूहों के भीतर और अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जाए । बहुमत के फैसले में कहा गया…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबार सत्र रिकॉर्ड स्तर पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही बाजार के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 82,019 और 25,050 का नया आॅल-टाइम हाई बनाया। सुबह 9:19 पर, सेंसेक्स 241 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,982 और निफ्टी 97 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,048 पर था। बैंकिंग शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक 263 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,817 पर था। अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कमी को लेकर बुधवार को बैठक…
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बुरी तरह झुलस गए या घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवघर से लौट रही कांवड़ियों की गाड़ी ने बालूमाथ कस्बे के टमटम टोला के पास एक बिजली पोल में टक्कर मार दी। बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार गाड़ी पर गिर पड़ा और करंट की चपेट में आकर चार महिलाओं और गाड़ी के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मृतकों में रंगीली कुमारी, अंजली कुमारी,…
तेल अवीव। इजरायल ने हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया को ईरान की राजधानी तेहरान में ढेर कर दिया। हनिया को तब निशाना बनाया गया जब वह सो रहा था। एक ड्रोन के जरिए होटल की खिड़की से मिसाइल दागा गया। इस्माइल हानिया ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इजरायल की खुफिया एजेंसी के जासूसों ने उसके सीक्रेट ठिकाने को खोजा था। हत्या से कुछ देर पहले ही भीड़ के साथ उन्होंने इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इजरायल की सीक्रेट सर्विस शिन बेट ने यह पता लगा लिया था कि हनिया किस कमरे में…