Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील

    September 29, 2026

    ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

    September 29, 2026

    पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
    • ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
    • पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
    • भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर
    • पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
    • अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
    • बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव
    • बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार की जोरदार छलांग, निवेशकों को 1.28 लाख करोड़ का मुनाफा
    Delhi

    बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार की जोरदार छलांग, निवेशकों को 1.28 लाख करोड़ का मुनाफा

    News MaatiBy News MaatiDecember 13, 2024No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को पहले सत्र में बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद दूसरे सत्र में शानदार रिकवरी की और जोरदार मजबूती के साथ बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स निचले स्तर से 2,131 अंक और निफ्टी निचले स्तर से 611 अंक से ज्यादा उछल गए। कारोबार के अंत में हुई मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स 1.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    आज दिन भर के कारोबार में एफएमसीजी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। इसी तरह आईटी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑयल एंड गैस, पीएसई और टेक इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। रियल्टी, मेटल, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर के शेयरों में जम कर बिकवाली होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 459.43 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 458.15 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.28 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,105 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,833 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,156 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 116 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,488 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,056 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,432 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर बढ़त के साथ और 4 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 77.51 अंक की कमजोरी के साथ 81,212.45 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक 1,207.14 अंक टूट कर 80,082.82 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि, दोपहर 11 बजे के बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। खास कर, दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में चौतरफा लिवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक निचले स्तर से 2,131.10 अंक उछल कर 923.96 अंक की मजबूती के साथ 82,213.92 अंक के स्तर तक पहुंच गया। कारोबार के आखिरी कुछ मिनट में इंट्रा-डे सेटलमेंट के कारण हुई बिकवाली की वजह से ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 80 अंक लुढ़क कर 843.16 अंक की तेजी के साथ 82,133.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 50.35 अंक की कमजोरी के साथ 24,498.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक दिन के पहले सत्र में ही 367.90 अंक लुढ़क कर 24,180.80 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने बाजार पर अपना कब्जा जमा लिया, जिसके कारण ये सूचकांक निचले स्तर से 611.50 अंक उछल कर 243.60 अंक की बढ़त के साथ 24,792.30 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 219.60 अंक की मजबूती के साथ 24,768.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    दिन भर की खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल 4.42 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 2.09 प्रतिशत, आईटीसी 2.04 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.93 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। श्रीराम फाइनेंस 2.63 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.21 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.13 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.99 प्रतिशत और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील

    By News MaatiSeptember 29, 20268

    मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन टास्क के बाद भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे…

    ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

    September 29, 2026

    पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला

    September 29, 2026

    भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील

    September 29, 2026

    ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

    September 29, 2026

    पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला

    September 29, 2026

    भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर

    September 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.