Author: News Maati

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि भारत के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण अक्टूबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1,386 किलोमीटर लंबाई वाले 53 पैकेजों में स्पर्स सहित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जून 2024 तक कुल 26 पैकेज पूरे हो चुके हैं। कार्य की भौतिक प्रगति 82 प्रतिशत है और कुल 1,136 किलोमीटर लंबाई का निर्माण कार्य पूरा…

Read More

रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में इस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड पश्चिम बंगाल के तत्कालीन जेनरल मैनेजर इंदु भूषण सिंह और उनकी पत्नी माधुरी सिंह को दोषी पाते हुए तीन और दो साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर दो लाख और तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 24 साल पुराना है। आरोपित पर अपने आय से 30 लाख रुपये से अधिक अवैध रूप से अर्जित करने का आरोप था। सीबीआई की ओर से ब्रजेश कुमार यादव…

Read More

रांची। अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल न्यू अशोक नगर, रांची में बुधवार को कक्षा प्री-नर्सरी से दशम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा हरित दिवस एवं सावन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे हरे रंग के फल, सब्जियां, पौधे, जानवर जैसे मेढ़क, मोर, तोता इत्यादि के पोशाक धारण कर विद्यालय में उपस्थित हुए, जिन्होंने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम की शुरूआत छोटे-छोटे बच्चों ने सावन महोत्सव पर अंग्रेजी और हिंदी में कविता एवं स्पीच दिया। कक्षा प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने सावन से जुड़े गाने पर आधारित नृत्य प्रस्तुत…

Read More

रांची। सीआईडी के आईजी से सेवानिवृत हुए रंजीत प्रसाद का मंगलवार देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से सैम्फोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत प्रसाद की छोटी बेटी लन्दन में रह कर पढ़ाई कर रही है। एक अगस्त को वह रांची आएगी। उसके बाद रंजीत प्रसाद का पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जाएगा। अभी उनका पार्थिव शरीर सैम्फोर्ड अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया। कुछ दिन पूर्व ही उनका हार्ट सर्जरी हुआ था। वह रांची के सिटी एसपी एसीबी के एसपी के पद पर रह चुके थे। उनके निधन…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से मैं जेल से बाहर आया हूं, विपक्षियों को ज्यादा ही कांटा चुभ रहा है। विपक्षियों की बहुत सारी चिंताएं हैं। सीट पर बैठ नहीं पाते हैं। इनकी कुर्सी में कांटा है। झट से खड़े हो जाते हैं। विपक्षियों को भरपूर रूप से संतुष्ट करेंगे। इनका धरना-प्रदर्शन भी देखा, इनकी मंशा भी समझ लिया। सभी सवालों को नोट किया जा रहा है, इसका बिंदुवार जवाब दिया जायेगा। नौकरी से लेकर बाकी सारी इच्छाओं का…

Read More

गुमला। गुमला जिले में गिरते कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष चैतु उरांव के नेतृत्व में एसपी शंभू कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेसियों2 ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए गुमला जिला में आये दिन घटित हो रही चोरी की घटना में अविलंब अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही हत्या व अन्य अपराधिक घटनाओं के तत्काल उद्भेदन की मांग एसपी से की। जिलाध्यक्ष चैतु उरांव ने कहा कि गुमला जिला में चोरी की घटना आम बात होती जा रही है। चोर बैखौफ चोरी की घटना को अंजाम…

Read More

पेरिस: भारत का 29 सदस्यीय दल पेरिस ओलंपिक खेलों में गुरुवार से शुरू होने वाली एथलेटिक प्रतियोगिता में जब अपना अभियान शुरू करेगा तो सभी की निगाह नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेंगी जो भाला फेंक में अपने खिताब का बचाव करके भारतीय खेलों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने की कोशिश करेंगे। चोपड़ा मामूली चोटों के कारण ओलंपिक से पहले अधिक प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार दूसरे ओलंपिक स्वर्ण पदक के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। चोपड़ा अगर आठ अगस्त को स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहते हैं तो वह भाला…

Read More

पेरिस: भारतीय बैडमिंटन के स्टार लक्ष्य सेन और पी वी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक में अपने अपने मुकाबले शानदार ढंग से जीतकर एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने एस्तोनिया की क्रिस्टीन कूबा को सीधे गेमों में 21 . 5, 21 . 10 से हराया । रियो ओलंपिक में रजत और तोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू ने यह एकतरफा मुकाबला 33 मिनट में जीता । वहीं लक्ष्य ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में मात दी। लक्ष्य ने जीत के…

Read More

पेरिस: भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6 . 5 से हराकर पेरिस ओलंपिक महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में प्रवेश कर लिया । कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गई थी जिसमें दीपिका के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी । दीपिका आज पहला सेट जीतने में कामयाब रही लेकिन दूसरा हार गई । तीसरे में स्कोर बराबर था जबकि चौथा हार गई लेकिन पांचवें में बराबरी कर ली। इसके बाद मुकाबला शूटआफ में गया जिसमें उन्होंने नौ और विरोधी ने आठ…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर जाति विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है जब वह स्वयं ही सरकारी अधिकारियों, न्यायाधीशों और यहां तक कि पत्रकारों सहित अन्य लोगों की जातियों के बारे में पूछते रहते हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल की जाति के बारे में नहीं पूछा था। पार्टी ने आश्चर्य जताया कि जब अन्य सदस्यों में से किसी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी…

Read More