Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- उपचुनाव : पटना के बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग, जानिए कब होगा नामांकन और मतगणना, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट
- अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
Author: News Maati
शेटराउ: अपना पहला ओलंपिक खेलने के लिये स्वप्निल कुसाले को बारह बरस इंतजार करना पड़ा और पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में भारत को पहला कांस्य दिलाने वाले इस निशानेबाज को खुद नहीं पता कि इतना समय क्यों लगा । उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा ,‘‘ शायद मैं तब मानसिक रूप से इतना मजबूत नहीं था ।’’ महाराष्ट्र के कोल्हापूर के पास कंबलवाडी गांव में स्कूल शिक्षक पिता और सरपंच मां के बेटे 28 वर्ष के कुसाले ने 2009 में निशानेबाजी शुरू की और 2012 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था । रियो ओलंपिक…
नयी दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। सरकार की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कुल रिफंड 16,283 करोड़ रुपये रहा। इस रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 14.4 प्रतिशत बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।
नयी दिल्ली: एक अगस्त (भाषा) अदाणी एंटरप्राइजेज लि. खाद्य उत्पाद से जुड़ी दैनिक उपयोग के सामान बनाने वाली अपनी इकाई अदाणी विल्मर को अलग करेगी। साथ ही कंपनी अपना रणनीतिक निवेश अदाणी कमोडिटीज एलएलपी के बजाय अदाणी विल्मर लि. में खुद करेगी। अदाणी विल्मर के निदेशक मंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पहल का मकसद खाद्य उत्पाद कारोबार पर ध्यान देना और शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजित करना है।
वायनाड (केरल): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में अपने परिजनों और घरों को खोने वाले लोगों को देखकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने इसे ‘‘राष्ट्रीय आपदा’’ करार दिया। वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह वायनाड, केरल और पूरे देश के लिए एक भयावह त्रासदी है। हम परिस्थिति को देखने आए हैं और यहां पर परिस्थिति दर्दनाक है। हम पीड़ितों की सहायता की पूरी कोशिश करेंगे। अभी कई काम हैं जो करना है। यहां पर मदद कर रहे सभी लोगों का धन्यवाद करूंगा। मेडिकल टीम का…
सुशोभित जया सबसे पहले सत्यजित राय की फ़िल्म ‘महानगर’ में दिखाई दी थीं। तब वो तेरह बरस की किशोरी भर थीं। उनके पिता तरुण कुमार भादुड़ी प्रोबाशी बांग्ला समुदाय के थे और सत्यजित को जानते थे। मैंने वह फ़िल्म देखी है। उसमें जया ने अपनी छोटी-सी भूमिका को वैसी ही सहज उत्फुल्लता से निभाया है, जैसा हमने बाद के सालों में ‘गुड्डी’ और ‘मिली’ में देखा था। कैमरा जैसे जया के लिए कोई अस्तित्व ही नहीं रखता था। वह उन्हें डराता न था। वह उसके साथ उसी तरह सहज थीं, जैसे संपेरों के बच्चे सांपों को खिलौनों की तरह बरतते…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा करीब 40 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण कई मकान बह गए और सड़कें तथा दो जल विद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिमला में रामपुर उपमंडल के समाघ खुद (नाला) में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा 28 अन्य लापता हो गए हैं। दो लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि बादल…
लातेहार (झारखंड): झारखंड के लातेहार जिले में कांवड़ियों के वाहन के उच्च वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आने से बृहस्पतिवार तड़के दो नाबालिग सहित पांच कावंड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ। घटना में तीन लोग झुलस भी गए। कांवड़िये देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। बालूमाथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया,‘‘ तेज वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे…
सुलतानपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र के विधायक नगर में स्थित मोची राम चेत का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिली गई चप्पल के लिए उन्हें 10 लाख रुपये तक की पेशकश की गई है, लेकिन उन्होंने इस सौदे को ठुकरा दिया और इसके बजाय वह कांच के फ्रेम में उस “भाग्यशाली” चप्पल को रखना चाहते हैं। जिले के कूरेभार क्षेत्र के विधायक नगर में स्थित राम चेत मोची की दुकान पर पिछले दिनों राहुल गांधी के बैठने पर आज राम चेत सुर्खियों में है। राहुल गांधी के उनकी दुकान पर बैठने से…
शेटराउ: पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी रेंज से भारत के पदकों की हैट्रिक पूरी हो गई जब स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में देश के लिये पहला कांस्य पदक जीता हालांकि महिला वर्ग में अंजुम मौदगिल और सिफत कौर फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकीं। क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे स्वप्निल ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 451 . 4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया। एक समय वह छठे स्थान पर थे जिसके बाद उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया । भारत का इन खेलों में यह तीसरा कांस्य है । इससे पहले मनु…
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 126 अंक चढ़कर नये शिखर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी पहली बार 25,000 अंक के स्तर को पार कर गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बैंक और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.21 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 81,867.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 388.15 अंक की बढ़त के साथ 82,129.49 अंक तक चला गया था।…