Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
Author: News Maati
नयी दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए सांसदों के विवेकाधीन कोटा को फिर से शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राज्यसभा को शिवसेना (यूबीटी) की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए सांसदों सहित कई विवेकाधीन कोटे को समाप्त कर दिया था। विशेष प्रावधानों के तहत सांसदों के पास केंद्रीय विद्यालयों में दस विद्यार्थियों के एडमिशन करने की विवेकाधीन शक्तियां थीं।
मुंबई: 31 जुलाई (भाषा) धातु, बिजली और चुनिंदा वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स में 286 अंक की बढ़त रही जबकि एनएसई निफ्टी 94 अंक चढ़कर बंद हुआ। इस तरह घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान बाजार ने नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 285.94 अंक यानी 0.35 प्रतिशत बढ़कर अपने अबतक के उच्चतम 81,741.34 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय…
नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को कहा कि उसने परिवीक्षाधीन आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी है। आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘यूपीएससी ने उपलब्ध रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच-पड़ताल की है और उन्हें सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।’’ इसमें कहा गया है कि सीएसई-2022 (सिविल सेवा परीक्षा-2022) के लिए उनकी अनंतिम उम्मीदवारी ‘‘रद्द’’ कर दी गई है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने या…
रांची। झारखंड सरकार महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये देगी। यह पैसा मंईयां सम्मान योजना के तहत दिया जाएगा। 21 से 50 साल तक की उम्र की सभी महिलाएं इसके लिए पात्र होंगी। योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाले 12 हजार रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएंगे। आवेदन पत्र आपको नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से मुफ्त में मिल जाएगा। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। आप चाहें तो आवेदन पत्र ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। 3 से 10 अगस्त तक…
नई दिल्ली : वायनाड में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुए भूस्खलन में अब तक 144 लोगों को की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मेप्पडी में 90 लोगों की और निलांबुर में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। घायल हुए 192 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से प्रभावित हुए क्षेत्रों में बचाव दल के ना पहुंच पाने के कारण लापता लोगों की संख्या 98 बनी हुई है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्य बिपिन चेम्बथकारा ने बताया कि हमें नहीं मालूम कि मेप्पीड के…
रांची। पूर्व केंद्रीयमंत्री संतोष गंगवार ने आज सुबह 10 बजे यहां झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन के बिरसा मंडल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलाई। गंगवार ने सीपी राधाकृष्णन की जगह ली। राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक कल्पना सोरेन, झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, आशा लकड़ा , झारखंड हाई कोर्ट के अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए। 75 वर्षीय संतोष गंगवार…
नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में लगे झटके से सबक लेने के बजाय आज भी विभाजन और डर फैलाने की अपनी नीति पर कायम है। उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं से यह आह्वान भी किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद माहौल पार्टी के पक्ष में है, लेकिन आत्मसंतुष्ट और अति आत्मविश्वासी नहीं बनना है तथा एकजुट होकर काम करना है।
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए चेयरमैन का सरकार ने ऐलान कर दिया है। 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन (Preeti Sudan) को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2024 से लागू होगी। गौरतलब है कि ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद के दौरान ही यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन मनोज सोनी के इस्तीफा के बाद ये पद खाली हुआ था। प्रीति पूर्व स्वास्थ्य सचिव रही हैं। वह 2022 से UPSC की सदस्य हैं। गौरतल ब है कि पूजा खेडकर विवाद सामने आने के बाद UPSC के पूर्व चीफ महेश सोनी ने निजी कारणों का…
मुंबई: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116.94 अंक चढ़कर 81,572.34 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 33.75 अंक की बढ़त के साथ 24,891.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण…
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 146 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,602 और निफ्टी 34 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,892 पर था। बाजार में रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1507 शेयर हरे निशान में और 480 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। छोटे और मझोले शेयरों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त…