Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
रांची। बिहार के पटना रेलवे स्टेशन से 50 लाख बरामदगी मामले में झारखंड के आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने रामगढ़ के पतरातू से बजरंग कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में एटीएस ने एटीएस कांड संख्या 07/2024 दर्ज किया गया है। एटीएस बजरंग कुमार ठाकुर के सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसके पास से तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया है। आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने शनिवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय के जरिये राज्य में संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने एवं…
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिसके मुताबिक अब ऐसे मदरसे जो छात्र संख्या बढ़ाने के लिए गैर मुस्लिम बच्चों का दाखिला ले लेते थे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि मदरसे और मदरसा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले स्कूल, जिन्हें राज्य से धन प्राप्त होता है, वे बच्चों को “तालीमी शिक्षा” का हिस्सा बनने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय (डायरेक्ट्रेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन) ने मदरसा बोर्ड को लिखे एक पत्र में इस बात का जिक्र किया है। लोक शिक्षण…
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार की रात एक 32 वर्षीय पर्यटक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बानगंगा पुल के पास हुई, जहां पुलिस को घटनास्थल से पांच गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के मंजीत कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि युवक…
रांची । हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हवलदार चौहान हेंब्रम की पिछले दिन हुई हत्या के मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। असम के सीएम और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को दिवंगत हवलदार के परिजनों से मुलाकात की। दिवंगत हवलदार गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के रहने वाले थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि गैंगरेप और हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी मोहम्मद शाहिद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सुरक्षा में तैनात हवलदार की हत्या कर भाग…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वॉयस आॅफ ग्लोबल साउथ सम्मेलन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का एक मंच बन गया है। उन्होंने नयी दिल्ली की मेजबानी में डिजिटल रूप से आयोजित ग्लोबल साउथ सम्मेलन में कहा कि वॉयस आॅफ ग्लोबल साउथ सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां हम उन लोगों की जरूरतों, आकांक्षाओं को आवाज देते हैं, जिन्हें अभी तक अनसुना किया गया है। ग्लोबल साउथ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने विकासोन्मुखी…
बेंगलुरु । कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले राज्यपाल ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) में हुए कथित घोटाले को लेकर सीएम सिद्धारमैया को कारण बताओ नोटिस भेजा था। राज्यपाल ने नोटिस में एमयूडीए द्वारा उनकी पत्नी को भूमि साइटों के आवंटन में कथित अनियमितता को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस बीच सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान को इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है।…
रांची। महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित किया जाएगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर झारखंड पुलिस के द्वारा 23 एवं 24 अगस्त को दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का थीम महिला पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान रखा गया है। सम्मेलन में राज्य के 200 से अधिक डेलिगेट्स भाग लेंगे, जिसमें राज्य के सभी जिला और ईकाइ…
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होगा। शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ ही इन राज्यों के साथ तथा समय से पूर्व झारखंड में चुनाव कराने की अटकलें खत्म हो गईं। आयोग की लगातार सक्रियता को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा था कि झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के साथ होगा। चूंकि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो रहा है, इसलिए यह संभावना जताई जा रही थी कि झारखंड में समय से पहले चुनाव हो…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में हुई 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सरकार को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने आज इस भर्ती को लेकर अपना फैसला सुनाते हुए पूरी मेरिट लिस्ट को ही रद्द कर दिया है। कोर्ट ने तीन माह के अंदर नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश जारी कर सरकार के लिए परेशानी को भी बढ़ा दिया है। यूपी की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर आज लखनऊ हाई कोर्ट की डबल बेंच ने बड़ा निर्णय सुनाते हुए पूरी चयन सूची को ही रद्द कर दिया।…
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले बड़े सियासी खेल की सुगबुगाह हुई तेज। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन वर्तमान कार्यकाल में दूसरी बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन जिस तरह से चंपाई सोरेन को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी, उसे लेकर उनकी नाराजगी की चर्चा काफी दिनों से चल रही है।कोल्हान टाईगर का पूरे कोल्हान क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंदर काफी प्रभाव माना जाता है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चंपाई सोरेन के साथ कोल्हान क्षेत्र के कई विधायक भी उनका साथ दे सकते हैं। फिलहाल चंपाई सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र…