
नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी थी। इसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा था कि दिल्ली चुनाव की तारीखों का किसी भी समय ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि दिल्ली में में एक ही चरण में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।



चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

