Author: News Maati

गोड्डा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है। हम आपकी भावनाओं से भली-भांति वाकिफ हैं। यही वजह है कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, गरीब और किसानों-मजदूरों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री रविवार को गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा में विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विपरीत पतिस्थितियों के बीच सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिसका लाभ आम जनमानस…

Read More

रांची। झारखंड में सियासी अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया हैं। उन्होंने कहा कि आज समाचार देखने के बाद आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया? चंपाई ने कहा कि पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में मैं पहली बार, भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं?दो दिन तक चुपचाप बैठ कर…

Read More

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में शिकारपुर-बुलंदशहर रोड पर मैक्स पिकअप और निजी बस में रविवार सुबह हुई भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों को समुचित उपचार कराने का निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आज एक पिकअप गाड़ी गाजियाबाद से संभल की ओर जा रही थी और एक निजी बस बुलंदशहर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सलेमपुर थाना क्षेत्र में पिकअप और निजी बस की आमने-सामने की भीषण…

Read More

रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता 20 अगस्त को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के रिस्पांस टाइम और ट्रैकिंग सिस्टम की समीक्षा करेंगे। इस दौरान यदि किसी पुलिस अफसर या पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आयी तो उसपर कार्रवाई भी हो सकती है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के पहल पर डायल 112 को क्यूआर कोड डेवलप किया गया है। इस क्यूआर कोड की कॉपी आॅटो, बस और एटीएम सहित शहर के विभिन्न स्थानों में लगा दिया गया है।अगर आप किसी संकट में हैं, तो आप क्यूआर कोड को स्कैन कर पुलिस की हेल्प ले सकते हैं। डायल 112 के क्यूआर कोड को डीजीपी…

Read More

रांची। भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली में होने की अफवाहों के बीच बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने रविवार को गूगल मैप के साथ अपनी तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में वे चाकुलिया स्थित अपने कार्यालय में बैठे नजर आ रहे हैं। दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी के खंडन में समीर मोहंती ने ये तस्वीर जारी की है। समीर मोहंती ने जोर देकर कहा कि वे झामुमो में हैं और अंत तक रहेंगे। विधायक कार्यालय में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर स्पष्टीकरण…

Read More

पटना। बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पूर्व विधायक और उनके बेटे को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक सुनील पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। साल 2006 में पटना के एएसपी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सुनील पांडेय को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद सुनील पांडेय पशुपति कुमार पारस की पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय लोजपा छोड़ दिया था और किसी सुरक्षित राजनीतिक ठिकाने की तलाश में…

Read More

गोड्डा। पूर्व सीएम चंपई सोरेन सहित झामुमो के कई अन्य विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग षड्यंत्रकारी हैं, जो न केवल समाज बल्कि घर, परिवार और पार्टी तोड़ने में लगे रहते हैं।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को गोड्डा में कई विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 से ही जबसे हमारी सरकार बनी, तभी से इनके षड्यंत्र चल रहे हैं।…

Read More

पटना। बिहार के नालंदा में एक महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही घर से तीन लोगों की अर्थी उठी तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में एक ही व्यक्ति (महिला का पति) जीवित बचा है। वह भी फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरूआत में तीन लोगों के आत्महत्या करने की बात कही गई, लेकिन बाद में सामने आया कि महिला ने बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और लापता पिता…

Read More

इंदौर। कब्जा हटाने गए तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग कराने वाले आरोपी सुरेश पटेल उर्फ नेता जी की अवैध कोठी को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। पिछले दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर अरविंदो अस्पताल की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचे तहसीलदार और पटवारी पर भूमाफिया सुरेश पटेल के गार्डों ने करीब 28 राउंड फायर किए थे। गोली चलती देख तहसीलदार और पटवारी वहां से जान बचाकर भागे थे। 14 अगस्त को अरबिंदो अस्पताल की जमीन से कब्जा हटाने गए तहसीलदार और पटवारी पर वहां मौजूद गार्ड ने फायरिंग कर दी थी। गोलियां चलाने वाले दो गार्ड जय कुमार…

Read More

नयी दिल्ली । बीते सप्ताह देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से 1,40,863.66 करोड़ रुपये बढ़ा। बीएसई सेंसेक्स में एक प्रतिशत की तेजी के साथ कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बढ़ा है। बेहतर कारोबारी उम्मीद के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस (TCS) सबसे लाभ में रहीं। पिछले सप्ताह अवकाश के कारण कारोबारी दिवस कम था। शुक्रवार को उछाल के साथ बीएसई संसेक्स पिछले सप्ताह 730.93 अंक यानी 0.91 प्रतिशत मजबूत हुआ। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 67,477.33 करोड़ रुपये बढ़कर 15,97,946.44 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इन्फोसिस का मूल्यांकन 36,746.21…

Read More