Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
मॉस्को। रूस के पूर्वी तट पर आए 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कामचटका क्षेत्र में स्थित शिवलुच ज्वालामुखी फट गया है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने रूसी विज्ञान अकादमी की सुदूर पूर्वी शाखा के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता तेज होने के कारण ज्वालामुखी फटा है और इससे राख और लावा निकल रहा है। रिपोर्ट में वैज्ञानिकों के हवाले से कहा गया है कि शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट शुरू हो गया है, समुद्र तल से 8 किलोमीटर ऊपर तक ज्वालामुखी से निकली…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अचानक कोलकाता होते दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और सीएम पद से हटाए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेतृत्व से चंपाई सोरेन नाराज हैं। असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से चंपाई सोरेन और जेएमएम के कई नेता लगातार संपर्क में रहने की बात सामने आ रही थी। इन्हीं सब चर्चा के बीच चंपाई सोरेन के दिल्ली जाने की खबर को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया…
गाजीपुर। गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने पेरिस ओलंपिक में देश का झंडा गाड़कर लौटे हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी- ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल की झोली भर गई है। सीएम योगी ने आज दोनों को एक-एक करोड़ रुपये के साथ ही पुलिस में डिप्टी एसपी रैंक अधिकारी बनाने की घोषणा की है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के करमपुर स्टेडियम में थे। यहां उन्होंने ओलंपिक में पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल के साथ ही उनके परिजन को सम्मानित…
रांची। कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी छोटे और बड़े अस्पतालों 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर है। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सीनियर से लेकर जूनियर सभी इसका समर्थन कर रहे हैं। ओपीडी से लेकर इंडोर तक व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इंडोर में मरीज परेशान हैं जबकि ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। क्योंकि, ओपीडी में भी डॉक्टर नहीं हैं। दूसरी ओर सदर हॉस्पिटल में भी…
नई दिल्ली। वायु सेना और सेना ने शनिवार को 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल को पैराड्रॉप करके इतिहास रच दिया। स्वदेशी रूप से निर्मित इस अस्पताल का यह अपनी तरह का पहला पैराड्रॉप है। भारतीय वायु सेना ने क्यूब को एयरलिफ्ट करके सटीक रूप से पैरा-ड्रॉप करने के लिए अपने उन्नत सामरिक परिवहन विमान सी-130जे सुपर हरक्यूलिस का उपयोग किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन क्रिटिकल ट्रॉमा केयर क्यूब्स को भारत स्वास्थ्य पहल सहयोग हित और मैत्री प्रोजेक्ट के तहत स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। यह परीक्षण मानवीय सहायता और आपदा राहत…
नई दिल्ली। एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) परीक्षण में फायरिंग से जुड़े आकलनों की समीक्षा में भी पूरी तरह खरी उतरी है। उत्पादन का रास्ता साफ होने के बाद अब भारतीय सेना इन तोपों को अपने शस्त्रागार में शामिल करने को तैयार है। इसीलिए सेना ने 400 टोड आर्टिलरी गन सिस्टम के लिए टेंडर जारी करके निर्माण करने के लिए भारतीय कंपनियों को आमंत्रित किया है, जो भारत में विकसित और डिजाइन की गई निर्मित बंदूकें पेश करेंगी।रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय सेना में पुरानी तोपों को बदलने के लिए पूरी तरह स्वदेशी आधुनिक 155 मिमी.…
रामगढ़। बासल थाना क्षेत्र के गेगदा के निकट पतरातू-रामगढ़ फोरलेन पर सड़क हादसे में रांची के तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी थी। इससे चालक सहित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। रांची के धुर्वा इलाके से सफेद रंग की क्रेटा कार से चार लोग पिठौरिया के रास्ते रामगढ़ की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की देर रात गेगदा (कटहल टोला) के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो…
पटना। नीट पेपर लीक के मामले में अब ईडी भी जांच शुरू करने जा रही है। इस मामले में सीबीआई के अंतर्गत दर्ज एफआईआर के सभी नामजद अभियुक्तों की संपत्ति की जांच होगी। इसमें एक दर्जन से अधिक नामजद के अलावा अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है। यानी जांच के बढ़ते क्रम के साथ ही इनमें कई अन्य अभियुक्तों को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल संजीव मुखिया, अमित वत्स समेत कुछ अन्य अभियुक्त फरार चल रहे हैं। चूंकि सीबीआई की दिल्ली इकाई में इस मामले की एफआईआर दर्ज है, इस वजह से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की दिल्ली इकाई…
नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 24 अगस्त को फैसला आने की संभावना है। इस चार्जशीट में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली की अदालत में शनिवार को इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने या नहीं लेने के फैसले को सुरक्षित रख दिया है। अगले हफ्ते की सुनवाई में फैसला सुनाया जा सकता है। सीबीआई स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत ने शनिवार को…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 19 अगस्त को पटना में चलने वाली सिटी सर्विस बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। यानी राखी के दिन उन्हें बस का किराया नहीं देना होगा। ये तोहफा महिलाओं को रक्षाबंधन आसानी से मनाने में मदद करेगा। परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने ये निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पटना शहर में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त यात्रा दी जाएगी। परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना में BSRTC की 135 सिटी…