Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों के साथ ही बिहार तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल में था, जहां 7.1 की तीव्रता दर्ज की गई। अब तक कहीं से नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी धरती हिली है। हालांकि भूकंप चार से पांच सेकंड तक ही रहा। सुबह का समय होने के कारण भारत में अधिकांश लोग सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, नेपाल के लिंबूचे में भूकंप का केंद्र बताया गया है। भारत और नेपाल के साथ ही चीन में भी झटके…
नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार दोपहर नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में आठ जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और एक ड्राइवर की मौत हो जाने के तुरंत बाद इस संवेदनशील मामले में उच्च स्तरीय मीटिंग की गई। मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी और अन्य संबंधित फोर्स के चीफ से बात की। नक्सलियों द्वारा किए जाने वाले बड़े हमलों में अंतिम बार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 26 अप्रैल, 2023 को 10 जवान मारे गए थे। इसके बाद नक्सलियों द्वारा किया गया यह दूसरा और इस साल का पहला सबसे बड़ा हमला था। अब…
नई दिल्ली। ह्यूमन मेटानिमोवायरस (HMPV) ने भारत में भी दस्तक दे दी है। देश में इसके पांच मामले सामने आए हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में दो-दो और गुजरात में एक बच्चे में एचएमपीवी की पुष्टि हुई है। वैसे किसी भी बच्चे का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है। कर्नाटक में जिस एक बच्चे की एचएमपीवी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, वह ठीक होकर घर भी जा चुका है। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइएसीएमआर) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार श्वसन संबंधी बीमारियों में किसी भी संभावित…
रांची। रांची में मृतक 65 वर्षीय हाजी समीउल्लाह अंसारी का शव मेंदाता अस्पताल प्रबंधक ने उसके परिजनों को बिना बिल चुकाए नहीं दे रही थी। अस्पताल ने शव देने के बदले 94 हजार रूपए का बिल चुकाने को कहा था। जब इसकी खबर झारखंड के स्वास्थ मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी तक पहुंची तो उन्होंने बिना देरी किए अस्पताल से कॉन्टेक्ट किया और शव को छुड़वाया। इसके लिए मंत्री की खूब सराहना हो रही है। लोग उनका जनता के प्रति समर्पण देख कर उनके काम की खूब सराहना कर रहे हैं। शव मिलने के बाद परिजनों ने भी मंत्री के काम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश विकसित भारत की संकल्पसिद्धी में जुटा है और इसमें भारतीय रेलवे का विकास अहम है। पिछला एक दशक भारतीय रेलवे के ऐतिहासिक परिवर्तनों का रहा है। अब वह समय दूर नहीं है जब जल्द ही देश में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए जम्मू रेलवे मंडल और तेलंगाना में चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन के उद्घाटन तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ा रेलवे मंडल भवन के शिलान्यास करने के बाद संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछला एक दशक भारतीय…
रामगढ़। अपराधियों के जरिये लेवी वसूलने के लिए एक बार फिर व्यवसायी को निशाना बनाया गया है। कुजू ओपी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई गोलीबारी कांड का जायजा लेने के लिए सोमवार को एसपी अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल अनिल कुमार केसरी के परिजनों से बात की और उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पर भी एसपी ने बारीकी से नजर दौड़ाई। एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी सूरत में उन्हें पकड़ा जाएगा। साथ ही व्यवसायियों को…
रांची। झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह के शूटर और पतरातू के रहने वाले भरत सिंह उर्फ भरत पांडेय एवं दीपक साव उर्फ ढुल्ला का हत्या वर्चस्व की लड़ाई में हुआ। हत्या की सूचना मिलने पर भरत सिंह उर्फ भरत पांडेय का चचेरे भाई गौतम पाण्डेय सोमवार को पलामू पहुंचा एवं इस मामले में पुलिस को जानकारी दी। उसके बयान पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। बताते चलें कि रविवार की आधी रात पलामू जिले के चैनपुर थाना को गरदा गांव गोलियों से थर्रा उठा था। गांव के एक घर में अपराधी घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं से कहा कि हमने आपसे वादा किया था कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की सम्मान राशि को दिसंबर माह से 25 सौ रुपये करेंगे, इसे पूरा कर रहे हैं। आज आप सभी के बैंक खाते में बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त के रूप में 25 सौ रुपये का हस्तांतरण हो चुका है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अब आप सभी अपनी पूरी क्षमता और ताकत के साथ इस राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे। सोरेन रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां…
टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को पद से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने मीडिया से कहा कि ‘‘आंतरिक लड़ाई” का मतलब है कि वह अगले चुनाव में ‘‘सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकते हैं।” ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। ट्रूडो को अपने नेतृत्व को लेकर बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ रहा था। पिछले साल के अंत में वित्त मंत्री के अचानक इस्तीफे से ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार के भीतर उथल-पुथल का संकेत मिला। इस्तीफे की घोषणा से कुछ…
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि ‘पीएसएलवी-सी60 पीओईएम-4 प्लेटफॉर्म’ पर अंतरिक्ष में भेजे गए लोबिया के बीजों में अंकुरण के बाद पहली पत्तियां निकल आई हैं। इसरो ने कहा कि यह अंतरिक्ष आधारित पौध अनुसंधान में एक मील का पत्थर है। भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा विकसित ‘कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज’ (सीआरओपीएस) एक स्वचालित मंच है, जिसे अंतरिक्ष के सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण वातावरण में पौधों के जीवन को विकसित करने और बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसरो ने कहा कि उसके हालिया प्रयोगों में से…