Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद सोमवार को कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और चिंता की कोई बात नहीं है। एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है और देश में किसी भी सामान्य श्वसन वायरस रोगजनक में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है। नड्डा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि चीन में एचएमपीवी की हालिया खबरों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, देश की शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) चीन और अन्य पड़ोसी देशों में स्थिति…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना कुटरू क्षेत्र अंर्तगत बेदरे मार्ग पर ग्राम अम्बेली के पास जवानों को लेकर जा रहे एक स्कार्पियो वाहन को नक्सलियों ने सोमवार दोपहर आईईडी विस्फोट कर निशाना बनाया, जिसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के आठ जवानों कोरसा बुधराम, सोमडू वेंटिल, दुम्मा मड़काम, बमन सोढ़ी, हरीश कोर्राम, पण्डरू पोयम, सुदर्शन वेटी, सुभरनाथ यादव शहीद हो गया और एक सिविलियन वाहन के ड्राइवर तुलेश्वर राना , ग्राम आरापुर, जगदलपुर की भी मौत गई। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद ये सभी आठ जवान आज…
पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के आॅफर से उपजे सियासी भ्रम को तोड़ने के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने फिर कहा है कि अब कहीं नहीं जाएंगे और एनडीए में ही रहेंगे। कहा कि दो बार गलती से इधर-उधर चले गए लेकिन अब पुराने साथी के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार ने लगातार तीसरे दिन यह लालू यादव के खुले आॅफर पर जवाब दिया है। वैशाली से पहले शनिवार को गोपालगंज, रविवार को मुजफ्फरपुर में यही बयान दिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर वैशाली…
रांची। पंडरा में दिनदहाड़े अपराधियों ने अपराधियों ने वृद्ध महिला अंजलि सतपथी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की अपराधियों ने घर में घुसकर महिला से नकद और गहने मिलाकर पाँच लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। इससे पहले भी इसी इलाके में 13 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी। लगातार बढ़…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के लिए साल 2022 की भारत का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर सोमवार को अरविंद केजरीवाल को घेरा। आज कैग की रिपोर्ट का हवाला दे कर भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को धोखा देकर अपने लिए ‘शीशमहल’ बनवाया जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘शीशमहल’ पर अनुमानित खर्च से चार गुना अधिक किया गया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने विभिन्न योजनाओं पर होने वाले से व्यय से कहीं अधिक बजट पर विज्ञापन पर खर्च किया। इसे जनता पर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य की 56,61,791 महिलाओं के बैंक खातों में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपये की मंईयां सम्मान राशि हस्तांतरित की। इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमडंल के 500.81 करोड़, दक्षिणी छोटानागुर प्रमडंल के 230.35 करोड़, पलामू प्रमडंल के 190.01 करोड़, संथाल परगना प्रमडंल के 320.87 करोड़ और कोल्हान प्रमंडल के 173.8 करोड़ शामिल हैं। नामकुम के खोजाटोली के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम में बटन दबाकर मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते ही महिलाएं खुशी से झूम उठीं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। मुख्यमंत्री ने…
रामगढ़। पतरातू विद्युत ऊर्जा निगम लिमिटेड के लिए वर्ष 2025 स्वर्णिम होने वाला है। इस वर्ष पीवीयूएनएल अपने पहले फेज के 2400 मेगावाट यूनिट की परियोजना का पहला यूनिट शुरू कर लेगी। 800 मेगावाट के इस पहली यूनिट से उत्पन्न होने वाली बिजली से पूरा झारखंड रोशन होने वाला है। पीवीयूएनएल के सीईओ आरके सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि दो फेज में पीवीयूएनएल 4000 मेगावाट की विद्युत उत्पादन करने का लक्ष्य रख चुकी थी। पहले फेज का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। पहले फेज में 800 मेगावाट के…
बेंगलुरु । बेंगलुरु में एक आठ महीने की बच्ची में HMPV वायरस मिला है। यह चीन में फैला हुआ नया वायरस है। भारत में इस नए वायरस का यह पहला मामला है। यह खबर एक निजी अस्पताल से मिली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद है, जब चीन मौजूदा समय में नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में आज जानकारी दे सकता है। इधर कर्नाटक सरकार ने रविवार को चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी)…
ठाणे । ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गुलजारी लाल फडतरे ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है जिसकी पहचान ठाणे शहर के वारली पाडा निवासी हितेश धेंडे के रूप में हुई है। पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की…
रांची। पलामू जिले के चैनपुर में रविवार रात गैंगवार में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में हुई। रविवार देर रात हुए गैंगवार में 2 लोग घायल भी हुए हैं। गोली लगने से भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढोला की मौत हो गयी। अंशु सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल है। दोनों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। रात 12:15 बजे अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिस घर में भरत पांडेय और दीपक रुके हुए थे, पहले उसका दरवाजा खुलवाया गया. जैसे ही घर का दरवाजा खुला, बाहर से…