Author: News Maati

नई दिल्ली । एक बार फिर अपनी गर्मजोशी भरी दोस्ती का मजबूत प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में द्विपक्षीय चर्चा खत्म करने के तुरंत बाद एक ही कार में सवार होकर इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। यह प्रदर्शनी दोनों देशों के उद्योग और व्यापार मंत्रालयों द्वारा आयोजित की जाती है। दोनों नेताओं ने इसी तरह की दोस्ती 31 अगस्त को किर्गिस्तान में भी दिखाई थी, जब बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत के बाद वे एक ही कार में विश्व नोमैड…

Read More

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया अपने सबसे जटिल दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में ब्रिक्स को संभावित सहयोग से आगे बढ़कर व्यावहारिक आर्थिक सहयोग की दिशा में काम करना होगा। अपने संबोधन की शुरूआत में पेजेश्कियन ने भारत सरकार और भारतीय जनता का बैठक की मेजबानी…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन के दौरान दुनिया भर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बता दिया कि ब्रिक्स देशों’ के सामने जी-7 देश कहां खड़े हैं। उन्होंने मंच से अपने शब्दों के जरिए स्पष्ट कर दिया कि पिछले 5 सालों में, दुनिया की जीडीपी का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से का योगदान ब्रिक्स देशों ने दिया है, जबकि तथाकथित जी7 यानी ग्रेट 7 देशों का योगदान इसमें सिर्फ 29 प्रतिशत रहा है।नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स आज वैश्विक अर्थव्यवस्था, नवाचार और व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है और पिछले 12 वर्षों में भारत ने इसी मंत्र को अपनी आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिजनेस फोरम में मौजूद सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा, “आप सभी का ब्रिक्स बिजनेस फोरम में…

Read More

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स और जी-7 के बीच आर्थिक प्रदर्शन की तुलना करते हुए शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि जी-7 की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत रही। इसी अवधि में वैश्विक आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स का योगदान आधे से अधिक रहा।ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पुतिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कई बार प्रतिबंधों, परिवहन मार्गों में बाधा और अन्य दबावों का रूप ले रही है। इसके बावजूद ब्रिक्स देशों के बीच व्यावसायिक सहयोग और निवेश वैश्विक आर्थिक संबंधों को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें महान तमिल कवि, दार्शनिक एवं संत तिरुवल्लुवर की अमर कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया। मोदी ने कहा कि यह पुस्तक महान तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान परंपरा को भाषा और भौगोलिक सीमाओं के पार पहुंचाती है। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यह किताब देते हुए कहा, “यह तमिल संत तिरुवल्लुवर की 2000 साल पहले लिखी किताब है, जो मानव जीवन के मूल्यों और उससे जुड़ी विशेषताओं पर आधारित है।भारत मंडपम में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सेना, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) और रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। कोलकाता मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर रांची पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रिंग रोड स्थित एक होटल से पकड़ा। आरोपी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आरटीसी स्कूल, लवकुश टावर का रहने वाला है। आरोपी गौतम कुमार के…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय परिसर में पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कैफे सिर्फ झारखंड के पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर, श्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नया मंच देने की महत्वपूर्ण पहल है।मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार प्रशिक्षण देने के बाद ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब उनके उत्पादों और सेवाओं को बाजार से जोड़कर स्थायी स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। पलाश के माध्यम से स्वयं सहायता…

Read More

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के शीर्ष नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था में रूस की फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस (FSO) और भारतीय सुरक्षा एवं आतंकवाद-रोधी एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं। पुतिन के जमीनी सफर के लिए विशेष रूप से तैयार ‘ऑरस सीनेट’ (Aurus Senat) बख्तरबंद लिमोजीन का इस्तेमाल किया जाता है। इस कार को अक्सर ‘चलता-फिरता बंकर’ कहा जाता है। इसकी सुरक्षा क्षमता को देखते हुए इसे राष्ट्रपति की…

Read More

कोडरमा। जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर सीआईडी की जांच का दायरा अब कोडरमा तक पहुंच गया है। गुरुवार की देर रात कोडरमा पहुंची सीआईडी की दो अलग-अलग टीमों ने छापामारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर निवासी संदीप कुमार तथा डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवढाब निवासी राजेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के लिए सीआईडी अपने साथ रांची ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार,जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों और बिचौलियों से पूछताछ के दौरान…

Read More